फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मोगा में फैक्टरी मालिक का बेटा अगवा, पुलिस का छुटा पसीना

मोगा में फैक्टरी मालिक का बेटा अगवा, पुलिस का छुटा पसीना

Sun, 12 Nov 2017 10:06 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
मोगा में फैक्टरी मालिक का बेटा अगवा, पुलिस का छुटा पसीना
मोगा में फैक्टरी मालिक का बेटा किडनैप, 20 लाख मांगे
विज्ञापन

पुलिस को देख आरोपी बेटे को छोड़कर हुए फरार
महिला समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
मोगा में टैंकर फैक्टरी मालिक के बेटे की किडनैपिंग का मामला सामने आया है। सूचना के बाद शनिवार रात पुलिस के पसीने छूट गए। थाना सिटी और सदर व अन्य थानों की पुलिस मौके पर जांच के लिए जुट गई हैं। इस दौरान पीड़ित को छोड़ कर फरार हो गए। थाना सिटी साउथ में देर शाम को एक महिला समेत 4 खिलाफ अगवा करने सहित विभिन्न धाराओं तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर 20 लाख की फिरौती मांगने का आरोप है।

डीएसपी सिटी गोबिंदर सिंह ने दावा किया कि पुलिस के आने की सूचना मिलने पर हथियारबंद किडनैपर पीड़ित को छोड़ कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि प्राथमिक तफ्तीश के दौरान पता लगा है कि थाना चड़िक के अधीन गांव सिंघावाला की सुखराज नामक की एक महिला ने पीड़ित को अगवा करने की साजिश रची थी। महिला के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं। इस महिला ने फैक्टरी मालिक के बेटे सुखदीप सिंह उर्फ सुखी को ब्लैक मेल करने के मकसद से टेलीफोन पर संपर्क किया था। इस दौरान शनिवार देर रात सुखदीप सिंह उर्फ सुखी को अगवा कर लिया गया और उसे छोड़ने बदले 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पीड़ित ने पुलिस को फोन कर अगवा करके ले जाने की पुलिस को सूचना दी और पुलिस की सतर्कता के कारण आरोपी बेटे को पीटकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि फैक्टरी मालिक मुखत्यार सिंह धालीवाल निवासी गुरुराम दास नगर के बयान पर इस महिला के अलावा जज और काला नामक के दो युवकों पर थाना सिटी साउथ में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed