{"_id":"59d269624f1c1bd7538b54f8","slug":"150696181214-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल भर्ती करवाने के नाम पर 4 लाख की ठगी के आरोप में हवलदार खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांस्टेबल भर्ती करवाने के नाम पर 4 लाख की ठगी के आरोप में हवलदार खिलाफ केस
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठगी के आरोप में हवलदार पर केस
कांस्टेबल भर्ती करवाने के नाम पर 4 लाख रुपये ठगे
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
थाना सिटी पुलिस ने बेरोजगार नौजवान से पंजाब पुलिस में कांस्टेबल भर्ती करवाने के नाम पर 4 लाख की ठगी मारने वाले हवलदार खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी हवलदार खिलाफ पहले भी कई मामले और विभागीय पड़ताल कारण वह पहले ही निलंबित है।
इस केस की जांच कर रहे एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि अवतार सिंह गांव जनेर ने एसएसपी से शिकायत की थी कि उसके लड़के मनदीप सिंह ने सितंबर 2016 में पंजाब पुलिस भर्ती में टेस्ट पास कर लिया था। शिकायत के मुताबिक उसे हवलदार गुरिंदर सिंह ने झांसे में लेते कहा कि कांस्टेबल की नौकरी की चयन में रिश्वत का बोलबाला है। वह आरोपी के झांसे में आ गया और उसने हवलदार गुरिंदर सिंह के साथ उसके लड़के को कांस्टेबल भर्ती करवाने के लिए 4 लाख रुपये में सौदा तय करके यह रकम कुछ लोगों के सामने दे दी।
पंजाब पुलिस में भर्ती का काम पूरा हो गया और हवलदार गुरिंदर सिंह टाल मटोल करने लग पड़ा। रकम वापस करने के लिए हवलदार ने एक प्राइवेट बैंक के पहले उसको दो सेल्फ के चेक दे दिए औरबाद में उसने एक और बैंक का चेक उसके नाम पर दिया जो बैंक खाते में रकम न होने कारण बांउस हो गया। धोखाधड़ी की प्राथमिक पड़ताल एएसआई मोहकम सिंह ने की। आरोपी हवलदार अपना पक्ष रखने के लिए इस जांच में शामिल नहीं हुआ। इसके बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर हवलदार गुरिंदर सिंह खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।