फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चीफ इंजीनियर से जमीन खरीदने के नाम पर लाखों ठगे

चीफ इंजीनियर से जमीन खरीदने के नाम पर लाखों ठगे

Thu, 08 Jun 2017 01:52 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
चीफ इंजीनियर से जमीन खरीदने के नाम पर लाखों ठगे
रिटायर्ड चीफ इंजीनियर से जमीन खरीदने के नाम पर 25 लाख ठगे
विज्ञापन

- पुलिस ने हिमाचल प्रदेश निवासी पर दर्ज किया गया केस
- 13 बीघा दो बिस्वा जमीन के लिए 54 लाख में हुआ था सौदा तय
- 25 लाख दिए थे, लेकिन नहीं करवाई जमीन की रजिस्ट्री
अमित शर्मा
मोहाली।
पंजाब बिजली बोर्ड से रिटायर्ड चीफ इंजीनियर टीआर चुट्टानी से जमीन खरीदने के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में अमर दत्त निवासी निवासी राजगढ़ जिला सिरमौर पर केस दर्ज किया है। आरोपी पर धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि आरोपी अभी तक फरार चल रहा है। पुलिस का दावा है कि पुलिस की टीमें आरोपी को काबू करने के लिए छापामारी कर रही है। आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
इस संबंध में पुलिस को दी शिकायत में चीफ इंजीनियर ने बताया कि वह हिमाचल के रहने वाले है। उन्होंने कुछ समय पहलेे हिमाचल के राजगढ़ स्थित जमीन लेने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने अपने जानकारों से भी बातचीत की थी। इस संबंध में आरोपी ने उनसे वहां जमीन का सौदा करवाने के लिए संपर्क साधा। उसने बताया कि राजगढ़ हिमाचल प्रदेश में उसकी नजर में 13 बीघा दो बिस्वा जमीन है। इसके बाद दोनों में 54 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। जिसके पहले चरण में उन्होंने आरोपी को 25 लाख रुपये की अदायगी की। इसके बाद न तो आरोपी ने जमीन उनके नाम पर करवाई और न ही उनकी पेमेंट वापस की। आरोपी को उन्होंने कई बार फोन भी किए, लेकिन उसने फोन तक नहीं उठाया। साथ ही आरोपी के फोन नंबर तक भी बंद आने लगे थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन

तीन महीने की पड़ताल के बाद दर्ज हुआ केस :
जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार की तरफ से इस संबंध में पुलिस को मार्च 2017 में शिकायत दी गई थी। इसके बाद ईओ विंग द्वारा मामले की पड़ताल की गई। इसके बाद इस संबंधी डीए लीगल की राय ली गई है। इसके बाद उक्त केस दर्ज करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed