फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आतंकी

आतंकी

Sun, 04 Jun 2017 11:03 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
आतंकी
मिशन की कामयाबी को आतंकियों ने अमृतसर में बनाई थी योजना
विज्ञापन

-हथियारों के सप्लायर भी कर दिया था फाइनल
अमित शर्मा
मोहाली।
खालिस्तान जिंदाबाद के पकड़े गए आतंकी पूरी प्लानिंग से राज्य में दहशत मचाने की तैयारी में थे। उन्होंने अपने मिशन की कामयाबी के लिए मार्च से लेकर अप्रैल तक तीन मीटिंगें कर चुके थे। इन मीटिंग में पठानकोट के हिन्दू नेताओं को मारने की योजना बनाई थी। अपने मिशन में जुटे आतंकी स्लीपर सेल के रूप में कम कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, आतंकियों की पहली मीटिंग 26 मार्च को अमृतसर में हुई थी। पहली मीटिंग में हरविंदर सिंह सतनाम सिंह जरनैल सिंह और रणदीप मौजूद रहे। मीटिंग में हथियारों के सप्लायर के बारे चर्चा की गई थी। इसके बाद यूपी के एक सप्लायर से बातचीत की गई थी। पुलिस को पता चला है इसके बाद दो मीटिंग अमृतसर में हुईं। आखिरी मीटिंग 9 मई को हुई थी। इसमें अमृतपाल कौर भी मौजूद थी। हालांकि उसे मीटिंग में प्लान के बारे में नहीं बताया गया था। पता चला है कि आईबी की टीम ने हरविंदर सिंह और सतनाम सिंह से 4 घंटे पूछताछ की है । आईबी की टीम आतंकियों से यह जानना चाहती हैं कि उनका राज्य में नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है। वहीं वह राज्य में किस मॉड्यल पर काम कर रहे थे। वहीं, पता चला है कि जिला पुलिस की टीम पठानकोट भी गई थी। आतंकियों के निशाने पर जो हिन्दू नेता थे उनसे भी बातचीत की थी। वहीं, एसएससी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि आतंकियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलीं हैैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कुछ और लोग गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed