फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शहर में चोरियां रोकने में पुलिस नाकाम

शहर में चोरियां रोकने में पुलिस नाकाम

Fri, 09 Jun 2017 07:27 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
शहर में चोरियां रोकने में पुलिस नाकाम
5 माह, 70 चोरियां, 51 दर्ज, सिर्फ 44 प्रतिशत सॉल्व
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
5 माह, 70 चोरियां, 51 एफआईआर मगर इनमें से पुलिस सिर्फ 44 प्रतिशत को ही सुलझा पाई। घर के सामने की पार्किंग से चोरी हो रही गाड़ियों के ज्यादातर केस सॉल्व करने में पुलिस फेल साबित हुई है। सिटी ब्यूटीफुल के तीनों ही डिवीजनों में रात को सबसे ज्यादा चोरियां हुईं हैं। विभाग ने इसका संज्ञान लेते हुए स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर मलकीत सिंह समेत 2 कांस्टेबल को लाइन हाजिर भी कर दिया है।

करीब एक साल पहले पुलिस विभाग ने निगेहबान योजना के तहत शहर में 13 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए, लेकिन हैरानी की बात है कि इन कैमरों की मदद से पिछले एक साल में पुलिस ने सिर्फ 1 केस सॉल्व किया है।
विज्ञापन


ये एरिया चोरों के निशाने पर
सेक्टर-34, 29, 56, 52, 47, 46, 11, 15, 19, 31, 22, 23, 63, 49, 45।

किस डिवीजन में कितनी वारदात
सेंट्रल ईस्ट साउथ
दिन - रात दिन - रात दिन - रात
00 - 11 8 - 10 5 - 18

वाहन चोरी
दोपहिया - 68 - 58 - 110
चौपहिया- 6 - 7 - 20

कहीं जाना है तो ये रखें ध्यान
- अखबार पड़ोसी को उठाने की जिम्मेदारी सौंप दें।
- रिश्तेदारी या किसी समारोह में जाने से पहले अपने विश्वास वाले पड़ोसी को ही बताएं और ध्यान रखने को कहें।
- दूध वाले, सफाई वाले को आने-जाने का पूरा शेड्यूल न बताएं।
- मकान के दरवाजे, कुंडियां मजबूत लगवाएं, जाने से पहले सभी खिड़कियां और दरवाजे, अलमारी के लॉक चेक करके ही जाएं।
- कमरे के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवाएं और उसे आप अपने स्मार्ट फोन से जोड़ सकते हैं।
- गहने और कैश को बैंक लॉकर में रखे, घर की तिजोरियों में उनकी सेफ्टी कम होती है।





घर के सामने पॉर्किंग से वाहनों की लगातार चोरी ज्यादातर अनसुलझे
13 हजार सीसीटीवी कैमरे लगवाए, मगर इनकी मदद से सिर्फ एक केस सुलझा
रात में ज्यादा वारदात, चोरियां रोकने में नाकाम स्पेशल सेल इंचार्ज समेत 3 पर गिर चुकी है गाज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed