{"_id":"5b54df104f1c1b52748b6593","slug":"131532288784-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक पीजीआई का फर्जी एप्वाइंटमेंट लेटर देकर नौकरी का झांसा, ठगे 3.18 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक पीजीआई का फर्जी एप्वाइंटमेंट लेटर देकर नौकरी का झांसा, ठगे 3.18 लाख
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक पीजीआई में नौकरी का झांसा, ठगे 3.18 लाख
चंडीगढ़। रोहतक पीजीआई में नौकरी लगवाने का झांसा देकर मोहाली के गांव माजरी निवासी दो लोगों से 3.18 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो लोगों के खिलाफ मलोया थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान मोहाली के गांव धनौरा निवासी गुरतेज सिंह और चंडीगढ़ की डड्डूमाजरा कालोनी निवासी राम कृष्ण के रूप में हुई है। हालांकि किसी आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है।
मामले के शिकायतकर्ता मोहाली के गांव माजरी निवासी राजिंदर कुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनसे और मेजर सिंह को अस्पताल में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके अलावा आरोपियों ने उन्हें पीजीआई, रोहतक का एप्वाइंटमेंट लेटर भी दिया। आरोपियों ने दोनों को पूरी तरह अपने विश्वास में लेकर उनसे 3.18 लाख रुपये हथिया लिए लेकिन न तो उनकी नौकरी लगी और न ही पैसे वापस मिले।