{"_id":"5b4e4f214f1c1b07788b478b","slug":"131531858721-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलांते मॉल की पार्किंग में अवैध वसूली पर मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एलांते मॉल की पार्किंग में अवैध वसूली पर मारपीट, वीडियो वायरल
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलांते की पार्किंग में फीस वसूली पर मारपीट, वीडियो वायरल
पार्किंग स्टाफ की दो युवकों से हुई मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एलांते मॉल के सामने पार्किंग के रेट को लेकर हुई बहस के बाद पार्किंग स्टाफ और दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। पार्किंग स्थल पर हुई इस मारपीट का वीडियो मंगलवार को वायरल हुई। वीडियो में मॉल के गेट नंबर-3 की पार्किंग के पास शाम को दो युवकों और पार्किंग स्टाफ के बीच जमकर मारपीट देखी गई। पार्किंग स्टाफ के कई कर्मचारियों की दो युवकों से जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई। इस दौरान आसपास खड़े दर्जनों लोग भी मौके पर जुटे, लेकिन दोनों तरफ से एक-दूसरे पर हाथ उठाने का सिलसिला जारी रहा। मारपीट के दौरान लोगों में भगदड़ का माहौल बन गया।
सूचना मिलने के बाद जब तक थाना पुलिस मौके पर पहुंचती, युवक चंडीगढ़ नंबर की कार में सवार होकर वहां से फरार हो गए। थाना इंडस्ट्रियल एरिया के एसएचओ इंस्पेक्टर जेडपी खान ने शिकायत मिलने पर केस दर्ज करने की बात कही। पुलिस ने बताया कि फिलहाल अभी तक किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।
जानकारी के मुताबिक दोनों युवक कार को मॉल की बेसमेंट में पार्क कर घूमने चले गए। लौटने पर वह कार को लेकर बाहर निकलने लगे तो पार्किंग के कर्मचारियों ने उनसे दो सौ रुपये फीस अदायगी को कहा। इस फीस को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर बहस हुई और फिर मारपीट होने लगी। युवकों के मुताबिक पार्किंग फीस डेढ़ सौ रुपये बनी, लेकिन उनसे दो सौ रुपये देने को कहा गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वहां खड़े लोगों ने बनाया और मंगलवार तक वह खूब वायरल हुआ। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल ले जाकर आगामी जांच शुरू कर दी है।