{"_id":"5c61dd19bdec22739d537ff1","slug":"121549917465-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारे से 70 हजार रुपये से भरी गुल्लक ले उड़े चोरी, सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरुद्वारे से 70 हजार रुपये से भरी गुल्लक ले उड़े चोरी, सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारे से गुल्लक ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद
सबहेड
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की चोरों की तलाश, धार्मिक स्थलों पर चोरी की वारदातें नहीं थम रहीं
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर में मंदिर और गुरुद्वारों में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रहीं। शहर में सक्रिय चोर धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे हैं। बीती रविवार रात 02:32 बजे अज्ञात चोरों ने इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। चोर गुरुद्वारे में बड़ी ही आसानी से दाखिल हुए और वहां रखे गुल्लक को उठाकर ले गए। गुरुद्वारा साहिब के जनरल सेक्रेट्री राजेंदर सिंह समेत अन्यों ने वारदात का पता लगने पर पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-31 थाने से पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच जांच की। साथ ही गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज खंगाली। फुटेज में चोर गुरुद्वारे से गुल्लक लेकर निकलते दिखाई दिए हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन के चरणजीत सिंह की शिकायत पर थाना-31 पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बताया जाता है कि गुल्लक में करीब 70 हजार फिलहाल पुलिस कब्जे में ली गई फुटेज से सामने आए चेहरे व कद-काठी वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस फुटेज को सभी पुलिस थानों से साझा किया गया है, ताकि कहीं भी कोई सुराग हाथ लगने पर आरोपियों को काबू किया जा सके।
पहले भी मंदिर व गुरुद्वारे बने हैं निशाना
चोर इससे पहले भी शहर के विभिन्न सेक्टरों में स्थित मंदिर और गुरुद्वारों में हाथ साफ करते रहे हैं। साल 2018 में चोरों ने सेक्टर-27 के जैन मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-19 के मंदिर, सेक्टर-24 के मंदिर और सकेतड़ी के मंदिर से लाखों रुपये के चांदी के आभूषण, छत्र व नकदी से भरे दान पात्र ले उड़े थे। इन वारदातों ने शहर और मंदिर प्रबंधनों की चिंता बढ़ा दी थी। हालांकि, यूटी पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से दिल्ली से चोर गैंग के सदस्यों को काबू कर उनके कब्जे से कुछ आभूषण बरामद किए थे।