फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   स्नैचर ने झपटा युवती से चेन

स्नैचर ने झपटा युवती से चेन

Tue, 04 Dec 2018 01:21 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
स्नैचर ने झपटा युवती से चेन
युवती से चेन झपटने की कोशिश, चिल्लाई तो भागा स्नैचर
विज्ञापन

सेक्टर-40 में रात 9 बजे की वारदात
जांच में जुटी पुलिस, आरोपी का सुराग नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-40 में सोमवार रात मुंह में रुमाल बांधे एक स्नैचर ने युवती से चेन झपटने की कोशिश की। युवती की सतर्कता की वजह से आरोपी कामयाब नहीं हो सका। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वारदात सोमवार रात करीब 9 बजे की है। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सेक्टर-40 में युवती से स्नैचिंग की कोशिश की गई। सूचना पाकर सेक्टर-39 थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए। सेक्टर-40 निवासी गितिका (28) ने पुलिस को बताया कि वह मार्केट से अपने घर पीजी लौट रही थी। मकान नंबर 3365 के पास पहुंची तो मुंह पर रुमाल बांधे एक युवक ने चेन झपटने की कोशिश करने लगा। लेकिन चेन टूटी नहीं और उसके चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम दी गई। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed