{"_id":"6a9ef4120894107dfd0e2cfd","slug":"theft-at-a-clothing-shop-in-bikapur-report-filed-ayodhya-news-c-97-1-ayo1012-158126-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बीकापुर में कपड़े की दुकान में चोरी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बीकापुर में कपड़े की दुकान में चोरी, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 07 Sep 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
बीकापुर। कस्बा बीकापुर में प्रयागराज हाईवे किनारे स्थित एक कपड़े की दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर ली। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर पंचायत के तेंदुआ माफी निवासी बृजेश कुमार साहू की दुकान हरिओम कलेक्शन भारती इंटर कॉलेज के समीप स्थित है। बृजेश साहू ने दो सितंबर की रात दुकान बंद की थी। अगले दिन सुबह करीब सात बजे दुकान पहुंचने पर शटर उठा मिला और ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर कपड़े इधर-उधर बिखरे पड़े मिले।
बृजेश साहू ने आशंका जताई कि चोरों ने रात करीब दो बजे वारदात को अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।