फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Spurious cement was being manufactured under the UltraTech brand name.

Faridabad News: अल्ट्राटेक ब्रांड के नाम पर तैयार की जा रही थी नकली सीमेंट

Mon, 07 Sep 2026 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Spurious cement was being manufactured under the UltraTech brand name.
छापा मारकर नकली सीमेंट, क्लिंकर और कंपनी के नाम के खाली बैग बरामद किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के गांव बुढ़ाना में श्मशानघाट के पास फैक्टरी में अल्ट्राटेक सीमेंट के नाम पर नकली सीमेंट तैयार करने का मामला सामने आया है। अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली सीमेंट, क्लिंकर और कंपनी के नाम के खाली बैग बरामद किए हैं।


अल्ट्राटेक सीमेंट्स लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि एवं ब्लूआई इंटेलिजेंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ मैनेजर संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बुढ़ाना में एक फैक्टरी में क्लिंकर और खराब सीमेंट को पीसकर व छानकर अल्ट्राटेक के नाम पर नकली सीमेंट तैयार किया जा रहा है। तैयार सीमेंट को कंपनी के नकली बैग में भरकर बाजार में बेचने का आरोप है। देर रात को संजय कुमार अपनी टीम के मैनेजर कमल सिंह के साथ अपराध शाखा सेक्टर-85 पहुंचे और मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम उनके साथ बताए गए स्थान पर पहुंची और फैक्टरी की जांच की।
विज्ञापन



जांच के दौरान मौके से अल्ट्राटेक के नाम पर तैयार नकली सीमेंट के 145 बैग, खराब सीमेंट के 550 बैग, क्लिंकर के 110 बैग तथा अल्ट्राटेक सीमेंट के नाम वाले 980 खाली नकली बैग बरामद हुए। इसके अलावा एक कस्सी, लोहे का बेलचा, सीमेंट भरने का लोहे का कुप्पा और होंडा कंपनी का इलेक्ट्रिक कांटा भी मिला। फैक्टरी में सुपरवाइजर जमाल शाह और ठेकेदार नईम शाह मौजूद मिले। पुलिस पूछताछ में उन्होंने फैक्टरी संचालक का नाम अफजल निवासी दिल्ली बताया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अफजल, नईम शाह, जमाल शाह और अन्य सहयोगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में भी नकली सीमेंट सप्लाई करने की आशंका
जानकारी के अनुसार, नकली सीमेंट तैयार करने का आरोपी दिल्ली के जैतपुर इलाके में रहता है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि आरोपी फरीदाबाद के इस्मालपुर, रोशन नगर और पल्ला के अलावा दिल्ली के जैतपुर, मीठापुर, बदरपुर और खड्डा कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में भवन निर्माण सामग्री बेचने वाले दुकानदारों को नकली सीमेंट सप्लाई करता होगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार फैक्टरी संचालक की तलाश की जा रही है। क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने दो सितंबर को डबुआ कॉलोनी और भाखड़ी गांव में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में एशियन पेंट की नकली बाल्टियां बरामद की थीं। जांच में सामने आया था कि दोनों स्थानों पर नकली पेंट तैयार कर उसे असली बताकर बाजार में सस्ते दाम पर बेचा जा रहा था। बताया जा रहा है कि दिवाली के त्योहार को देखते हुए इन स्थानों पर नकली पेंट तैयार करने का काम किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed