{"_id":"5c6f0b55bdec22738f5205e6","slug":"11550781269-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सेक्टरों के तीन मकानों से चोर ले उड़े कीमती सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन सेक्टरों के तीन मकानों से चोर ले उड़े कीमती सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन सेक्टरों के तीन मकानों से चोर ले उड़े कीमती सामान
सिल्वर स्टैच्यू, एलईडी, जूसर मशीन, इनवर्टर, पंखे और बर्तन तक चुरा ले गए
तीनों वारदातों में केस दर्ज, लेकिन चोरों का नहीं लगा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चोर गैंग के सदस्यों का शहर के मकानों और दुकानों में हाथ साफ करने का सिलसिला थमा नहीं है। कारोबारियों से लेकर आमजन तक स्वयं को और अपने घर को असुरक्षित समझने लगे हैं। चोर गैंग के सदस्य 19, 20 फरवरी और उससे पहले के दिनों में अलग अलग तीन सेक्टरों के तीन मकानों के ताले तोड़ कर कीमती घरेलू सामान पर हाथ साफ कर गए। चोरों का निशाना सेक्टर-10 का मकान नंबर-94, सेक्टर-37 का मकान नंबर-1210 और सेक्टर-21 का मकान नंबर-2087 बना। सेक्टर-10 और सेक्टर-21 के मकान से चोर घरेलू सामान समेत लोहे के चार स्टैंड ले गए। सेक्टर-37 से चांदी के कुछ छोटे स्टैच्यू, एलईडी, जूसर मशीन, प्रेस, दो इनवर्टर, दो पंखे, गर्म कपड़े और बर्तन पर हाथ साफ कर गए। सेक्टर-10 के मकान के केयरटेकर एसके शर्मा, सेक्टर-37 के मकान निवासी श्रेय और सेक्टर-21 के मकान निवासी मुकुंद गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-3 थाना, 39 और 19 थाना पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनका सुराग तलाशने के प्रयास किए। लेकिन चोरों का फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।