{"_id":"5c4a1c12bdec22499d2715f3","slug":"11548360722-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलिंग प्वाइंट पर मिली कई अनियमितताएं, जांच हुई शुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बॉलिंग प्वाइंट पर मिली कई अनियमितताएं, जांच हुई शुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो शराब बॉटलिंग प्लांट्स पर एक्साइज की सर्च, 4 गांवों में ठेकों पर छापेमारी
स्टाक रजिस्टर में मिली खामी, जांच जारी, डीसी बराड़ के निर्देशों पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बुधवार को एक कोरियर कंपनी पर छापेमारी के बाद वीरवार को प्रशासन के एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने शहर के दो शराब बॉटलिंग प्लांट्स पर सर्च की। इस दौरान स्टाक रजिस्टर में खामी मिली। इसके अलावा शराब की अवैध बिक्री की शिकायत पर चंडीगढ़ के किशनगढ़ समेत चार गांवों के ठेकों पर छापेमारी भी की।
विभाग ने ये सर्च एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर एवं डीसी मंदीप सिंह बराड़ के निर्देशों पर शहर के इंडस्ट्रियल फेज-2 स्थित एमएस इम्पायर अल्कोब्रेव प्राइवेट लिमिटेड और फेज-1 स्थित एमएस सुपर डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड बॉटलिंग प्लांट्स में की है। इसके लिए एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर आरएल चुग और सतपाल गर्ग की अध्यक्षता में टीमें गठित की गईं थीं। टीमों ने एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल और मैन्युफैक्चरिंग संबंधित आइटम्स और गुड्स का फिजिकल स्टॉक, कागजात और रजिस्टर के अलावा बोतलों पर होलोग्राम है और असली है या नहीं, इसे लेकर भी चेकिंग की। इस दौरान कोई फर्जी होलोग्राम सामने नहीं आया। असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके चौधरी ने बताया चंडीगढ़ के पास अपनी कोई डिस्टिलरी नहीं है। यहां सिर्फ बॉटलिंग प्लांट्स ही चल रहे हैं जोकि दूसरे राज्यों के प्लांट्स से एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल खरीदते हैं। उनका कहना है कि बॉटलिंग प्लांट्स में सर्च के दौरान स्टॉक रजिस्टर में कुछ खामी मिली है जिनकी जांच चल रही है।
शराब की अवैध बिक्री की मिल रही थीं शिकायतें
टीमों ने मलोया, किशनगढ़, रायपुर खुर्द और सारंगपुर गांवों में भी चेकिंग की। यहां विभाग को शराब की अवैध बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। विभाग ने यहां शराब की अवैध मैन्युफैक्चरिंग को लेकर भी चेकिंग की लेकिन यहां ऐसा भी कोई मामला सामने नहीं आया। विभाग के अनुसार वह आगे भी अपनी जांच जारी रखेंगे।