{"_id":"5bddd3f6bdec2262ae58ee2d","slug":"11541264374-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"khanna","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
khanna
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना जेल से फरार एक आरोपी सरहिंद से गिरफ्तार
फरार होने के बाद पुलिस की वर्दी में हरियाणा में करते थे लूटपाट और चोरी
सात अक्तूबर को कुरुक्षेत्र में पकड़ा गया था एक आरोपी, निशानदेही पर दूसरा आरोपी सरहिंद से काबू
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना (लुधियाना)। 13 मई 2018 को लुधियाना जेल से भागने वाले दो भाइयों में से एक कुरुक्षेत्र में पकड़ा गया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर खन्ना पुलिस ने शुक्रवार को दूसरे भाई को भी पकड़ लिया। जेल से भागने के बाद दोनों आरोपी अनाज मंडी सरहिंद के पास किराए के मकान में रह रहे थे। फरार होने के बाद दोनों भाई हरियाणा में वारदात करने लगे थे। पुलिस की वर्दी पहनकर दोनों लूटपाट और चोरी करते थे। सात अक्तूबर को हरविंदर सिंह निवासी रत्नपालों को थाना कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की पुलिस ने लूटपाट व चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। हरविंदर की निशानदेही पर सरहिंद में रहते उसके भाई जसवीर सिंह को काबू कर लिया गया। हरविंदर को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया।
शनिवार को खन्ना में जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि हरविंदर और जसवीर को 22 फरवरी 2018 की रात को मालेरकोटला रोड पर आंध्रा बैंक रसूलड़ा ब्रांच में सेंधमारी करके लॉकरों में से सोने के जेवर और राइफल चोरी कर ली थी। खन्ना पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार करके लुधियाना जेल भेजा था। लुधियाना जेल में पहले भी कई साल रहने के कारण वे इसके कोने-कोने से वाकिफ थे। 13 मई 2018 की शाम रोल-कॉल के बाद सुपरिंटेंडेंट के कमरे के ऊपर से मेन दीवार फांदकर बाहर की तरफ छलांग मारी और फरार हो गए। वे लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर कई किलोमीटर तक पैदल चले थे और फिर ट्रक में समराला आने के बाद हरियाणा चले गए थे। दोनों ने हरियाणा में भी कई वारदात कीं और उनके खिलाफ मामले भी दर्ज हैं। हरविंदर की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर दो नवंबर को खन्ना सीआईए की टीम सुआ पुली बघौर के पास मौजूद थी। रत्नपालों की तरफ से बाइक पर आ रहे जसवीर सिंह को पकड़ा गया। उसने मोटरसाइकिल पर जाली नंबर लगा रखा था।
आरोपियों से हरियाणा पुलिस के एएसआई रैंक की वर्दी, दो शर्ट, एक पैंट, एएसआई रैंक के कंधों पर लगाने वाले दो फ्लैपर जिन पर हरियाणा पुलिस के बैज लगे थे, एक नीली टोपी, जिस पर हरियाणा पुलिस का बैज लगा था, एक नेम प्लेट जिस पर अंग्रेजी में गुरदेव सिंह एएसआई लिखा हुआ था, बरामद किए गए हैं। इसके अलावा एनजीओ के लाल रंग के जूते, ओआरज रैंक के काले रंग के जूते, एक खाकी रंग की डोरी समेत विसल, लाल रंग की नवारी बेल्ट, जिसके बक्कल पर हरियाणा पुलिस का बैज लगा था, के अलावा चोरी की हुईं मूर्तियां, एक ड्रिल मशीन, बलविंदर सिंह के नाम का जाली आधार कार्ड, एक सिलेंडर, गैस कटर, मीटर वाला रेगुलेटर, दो गैस पाइप, लोहे की बड़ी और छोटी रॉड, सब्बल, हथौड़ा समेत दस्ता, लोहा काटने वाली आरी, दो ब्लेड, लोहा छैनी, प्लास, गोलक लोहा, 105 चाबियां, 10 हजार 500 रुपये और 11 मोबाइल बरामद हुए।