फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फंदा लगाने वाली महिला के पति और परिवार पर मामला दर्ज

फंदा लगाने वाली महिला के पति और परिवार पर मामला दर्ज

Sat, 05 Jan 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
फंदा लगाने वाली महिला के पति और परिवार पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विवाहिता सुसाइड केस में पति, सास-ससुर भेजे जेल
मौलीजागरां में महिला ने फंदे से झूल कर दी थी जान, भाई की शिकायत पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। मौली जागरां में विवाहिता सुसाइड केस में मृतका के भाई की शिकायत पर थाना पुलिस ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या की धारा 304-बी, 34 के तहत के मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में पति रितू राज, ससुर सुतिंद्र सिंह व सास बचनी देवी शामिल हैं, जबकि विशाल व गोविंदा की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों को शुक्रवार जिला अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला ने विकासनगर, मौली जागरां के मकान नंबर-1913 में फंदा लगा लिया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ब्यूटी देवी को तुरंत फंदे से उतारकर सेक्टर-32 के जीएमसीएच में पहुंचाया था, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतका की पिछले साल 18 अप्रैल को विकासनगर के रहने वाले रीतू राज से शादी हुई थी। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। वहीं, बिहार जिला मुज्जफरनगर निवासी मृतका के भाई राकेश कुमार विंदेश्वर ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी कि उसकी बहन को दहेज के लिए उक्त सभी परेशान करते थे। आरोपी पहले भी दहेज के चलते उससे मारपीट कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि बहन ने इन सभी से परेशान थी, जिसके चलते ही उसकी जान गई है, जिसके बाद पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed