{"_id":"5b86ffaa42c79246300f6b22","slug":"111535573930-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की पहली मंजिल से गिरकर युवती घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर की पहली मंजिल से गिरकर युवती घायल
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
पार्टी के दौरान घर की पहली मंजिल से नीचे गिरी युवती, घायल
चंडीगढ़। सेक्टर-23 में सहेली के घर पार्टी मनाने आई युवती घर की पहली मंजिल से गिरकर घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल युवती की पहचान मोहाली निवासी 21 वर्षीय गुरविंदर कौर के रूप में हुई है। हादसा मंगलवार रात करीब 11:30 बजे का है। गुरविंदर अपनी सहेली के घर पार्टी में आई थी। घर के सभी लोग घर की पहली मंजिल पर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान गुरविंदर छत से नीचे गिरकर लहूलुहान हो गई।