{"_id":"5acd1ff54f1c1b3a3d8b471a","slug":"111523392501-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मामले के आरोपी ट्रांसपोर्ट विभाग के क्लर्क को मिली जमानत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत मामले के आरोपी ट्रांसपोर्ट विभाग के क्लर्क को मिली जमानत
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वत के आरोपी पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग के क्लर्क को मिली जमानत
चंडीगढ़। एक लाख रुपये की रिश्वत के मामले में पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग के आरोपी क्लर्क जसविंदर सिंह को मंगलवार को सीबीआई की विशेष अदालत से जमानत मिल गई। अदालत ने उन्हें एक लाख के श्योरिटी बांड पर जमानत दी। सीबीआई ने बीते समय आरोपी जसविंदर सिंह को ट्रांसपोर्ट विभाग के सुपरिंटेंडेंट राजीव कुमार सहित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ बीते महीने अदालत में चालान पेश किया था।
आरोप के मुताबिक ट्रांसपोर्ट विभाग के एक कर्मचारी को बर्खास्त किया गया था। कर्मचारी के विभाग के स्पेशल सेक्रेट्री से मिलने पर उसकी बर्खास्तगी को कैंसिल कर दोबारा जांच के आदेश दिए गए थे। जांच का जिम्मा सुपरिंटेंडेंट राजीव कुमार और क्लर्क जसविंदर को दिया गया। आरोप हैं कि दोनों ने जांच कर्मचारी के पक्ष में करने के लिए उससे डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगी। एक लाख में सौदा तय हुआ लेकिन कर्मचारी की शिकायत पर सीबीआई ने ट्रैप लगाकर आरोपी राजीव और जसविंदर को गिरफ्तार किया था।