फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   विवादों में घिरी यूटी पुलिस की कांस्टेबल की भर्ती, चयनित होने पर सीबीआई को दी शिकायत

विवादों में घिरी यूटी पुलिस की कांस्टेबल की भर्ती, चयनित होने पर सीबीआई को दी शिकायत

Tue, 08 Jan 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
विवादों में घिरी यूटी पुलिस की कांस्टेबल की भर्ती, चयनित होने पर सीबीआई को दी शिकायत
फोटो सहित-
विज्ञापन


520 कांस्टेबल भर्ती : चयनित नहीं
होने पर सीबीआई को शिकायत दी

आवेदकों का फूटा गुस्सा, कहा-भर्ती में हुआ है घोटाला, सीबीआई करवाए जांच
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यूटी पुलिस में 520 कांस्टेबल की भर्ती एक बार फिर विवादों में घिर गई है। चंडीगढ़ पुलिस में भर्तियों की लिस्ट में नाम नहीं आने पर आवेदकों का गुस्सा फूट पड़ा है। सोमवार को सीबीआई दफ्तर के बाहर युवक और युवतियां इकट्ठा हो गए। इन आवेदकों में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के शामिल थे। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस विभाग के खिलाफ शिकायत देकर आरोप लगाया कि कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया में पूरी तरह से धांधली हुई है। जिस कंपनी से करार हुआ था, उस पर पहले से ही सीबीआई की जांच चल रही है। उन्होंने मांग की कि इस परीक्षा को रद्द कर दोबारा से परीक्षा कारवाई जाए, नहीं तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
सोमवार दोपहर बाद 4 बजे सेक्टर-30 स्थित सीबीआई के दफ्तर के बाहर करीब 100 आवेदकों ने पहुंचकर लिखित में शिकायत दी कि साल 2015 में चंडीगढ़ पुलिस में 520 कांस्टेबल भर्ती निकाली गई थी। परीक्षा की प्रक्रिया ऑफलाइन होनी थी, लेकिन आखिरी समय ऑनलाइन कर दी गई। साथ ही परीक्षा का जिम्मा ऐसी कंपनी को सौंपा गया, जिस पर सीबीआई की अंडर इंक्वायरी चल रही है। हालांकि, सीबीआई ने आवेदकों को आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर रिजल्ट पहले कैसे हुआ अपडेट
आवेदक सचिन ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस का रिजल्ट 31 दिसंबर को घोषित किया गया था, लेकिन 30 दिसंबर को ही किसी ने सोशल मीडिया पर रिजल्ट अपडेट कर दिया, जोकि बिल्कुल सही था। सवाल यह उठता है कि पुलिस विभाग की ओर से जारी रिजल्ट 31 दिसंबर से पहले किसी और के पास कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती होेने का देख रहे थे सपना
मनीमाजरा निवासी युवती आशा और अन्य आवेदकों ने बताया कि वह चंडीगढ़ पुलिस में इस भर्ती के लिए पिछले तीन साल से सपना देख रही थे। उन्होंने परीक्षा भी अच्छे से दिया था। इसमें उनके अच्छे नंबर आए, लेकिन वह सेलेक्ट नहीं हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ पुलिस की भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह से धांधली हुई है।


अब जाएंगे हाईकोर्ट
आवेदकों ने कहा कि सीबीआई को शिकायत दे दी गई है। इसके बाद वह हाईकोर्ट भी जाएंगे। उनके साथ नाइंसाफी हुई है। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से अपलोड की गई उत्तर कुंजी में कई प्रश्न गलत हैं। आवेदकों के रिजल्ट में बहुत ज्यादा अंतर आ रहा है।





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed