फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The pump worker said I will burn alive by pouring petrol on businessman in Panchkula

पंचकूला: कारोबारी पर पेट्रोल डालकर पंप कारिंदा बोला -जिंदा जला दूंगा, मैनेजर ने लिखित माफी मांगी

Sun, 13 Jun 2021 01:12 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 13 Jun 2021 01:12 AM IST
सार

पेट्रोल पंप पर हुई यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो चुकी हैं। पुलिस ने स्वयं भी इस फुटेज को देखा है। घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य लोग भी दंग थे। उनका कहना था कि इस तरह के गुस्सैल कर्मचारी को ऐसे काम पर रखना ही नहीं चाहिए। यह तो किसी के लिए भी जानलेवा हो सकता है। 

विज्ञापन
The pump worker said I will burn alive by pouring petrol on businessman in Panchkula
कपड़ा कारोबारी अमित गोयल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला के सेक्टर-8 स्थित पेट्रोल पंप के एक कारिंदे ने पहले दिव्यांग को थप्पड़ मारा और जब कपड़ा कारोबारी ने इसका विरोध किया तो कारिंदे ने उनके ऊपर ही पेट्रोल डाल दिया। साथ ही धमकी दी कि यहां से चला जा, नहीं तो जिंदा जला दूंगा। घबराए कारोबारी ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। कुछ ही देर में पुलिस की एक जिप्सी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत करवाया। इसके बाद पेट्रोल पंप के मैनेजर ने लिखित में माफी मांगकर मामला रफादफा किया। घटना शनिवार दोपहर 1.50 बजे की है। 

विज्ञापन


कपड़े का कारोबार करने वाले अमित गोयल ने बताया कि वह शनिवार को सेक्टर-8 स्थित पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी के टायरों में नाइट्रोजन गैस भरवाने गए थे। वहां एक दिव्यांग कर्मचारी ने उनकी नाइट्रोजन गैस भरी। उन्होंने कर्मचारी को पांच सौ रुपये का नोट दिया। दिव्यांग कर्मचारी पेट्रोल पंप के कारिंदे से पैसे खुले करवाकर लाया और 420 रुपये लौटा दिए। अमित ने दिव्यांग कर्मचारी की सेवाभाव को देखते हुए 20 रुपये चाय-पानी के लिए दे दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक नोट थोड़ा फटा है, इसे बदल दीजिए। जब दिव्यांग फटा हुआ नोट बदलवाने के लिए गया तो पंप कारिंदे ने उसे थप्पड़ मार दिया। गाड़ी में बैठे अमित ने देखा तो वह गाड़ी लेकर कारिंदे के पास गए और थप्पड़ मारने की वजह पूछी। इसके बाद कारिंदा उनके साथ भी बदतमीजी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित जैसे ही अपनी गाड़ी से बाहर निकले तो कारिंदे ने उन्हें धक्का दिया और उन्हें पेट्रोल से नहलाते हुए धमकी दी- यहां से चला जा नहीं तो जिंदा जला दूंगा। अमित ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। अंत में पेट्रोल पंप के मैनेजर ने लिखित में माफी मांगकर मामले को रफादफा किया। 

सेक्टर-8 पेट्रोल पंप पर कारिंदे और कारोबारी के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसकी सूचना उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए मिली थी। थाने से मौके पर टीम को भेजा गया था लेकिन दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने के कारण आगे की कार्रवाई नहीं की गई। यदि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। - ललित कुमार, इंस्पेक्टर सेक्टर-5 थाना। 

किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस भी मौके पर आई थी। दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है। इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकता हूं। - पवन कुमार, मैनेजर सेक्टर-8 पेट्रोल पंप।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed