फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: The elderly man was beaten to death 20 meters away from the police post, police arrived after 15 minutes

अपराध : पुलिस चौकी से 20 मीटर दूर बुजुर्ग को पीट पीटकर किया लहूलुहान, 15 मिनट बाद पहुंची पुलिस

Sat, 05 Mar 2022 12:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Crime: The elderly man was beaten to death 20 meters away from the police post, police arrived after 15 minutes
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित बस स्टैंड पर दो युवकों ने एक बुजुर्ग को लाठी-डंडों से पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया। यह वारदात बस स्टैंड पर स्थित पुलिस चौकी से केवल 20 मीटर की दूरी पर हुई। इसके बावजूद वारदात के 15 मिनट बाद तक भी वहां पुलिस नहीं पहुंची। सूचना मिलने पर डायल 112 टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर एक बजे सेक्टर-5 निवासी 63 वर्षीय सुरेंद्रपाल बस स्टैंड पर किसी काम से आए थे। लगभग डेढ़ बजे जब वे वापस जाने लगे तो दो युवकों ने धक्का मारकर उनको गिरा दिया। उसके बाद लाठी और डंडों से उनके पैरों पर वार करने शुरू कर दिए। करीब एक मिनट तक लगातार लठ बरसाते रहे। यह देखकर लोग उनकी तरफ दौड़े तो आरोपी वहां से पैदल ही फरार हो गए। घटना के बाद वहां भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल से 20 मीटर दूरी पर पुलिस चौकी स्थित होने के बावजूद 15 मिनट तक वहां पुलिस नहीं पहुंची। उसके बाद लोगों ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन

उसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बस स्टैंड पुलिस चौकी का भी एक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा। उसके पहुंचने तक डायल 112 टीम ने घायल को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ली थी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस में सुरेंद्रपाल को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस सेक्टर-5 से घायल के बयान दर्ज करने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचीं, तब चिकित्सकों ने बताया कि घायल बयान देने की स्थिति में नहीं है। बयान दर्ज होने के बाद ही पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज का लिया जाएगा सहारा
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कई लोगों से पूछताछ की, मगर कोई कुछ नहीं बता पाया। अब आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज का सहारा लेगी। हालांकि घटना के तुरंत बाद बुजुर्ग ने कहा था कि वह हमलावरों को नहीं पहचानता मगर वे राणा के आदमी हैं।

हमें बस स्टैंड पर झगड़े की सूचना मिली थी। जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। अभी तक घायल बयान देने की स्थिति में नहीं है। बयान दर्ज होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। - बलवंत सिंह, एसएचओ, थाना सेक्टर-5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed