फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Rs 68700 was withdrawn from the account by downloading the app, Sector-14 police station started investigation by registering a case of fraud

अपराध : एप डाउनलोड करवा खाते से 68700 रुपये निकाले, सेक्टर-14 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर शुरू की जांच

Tue, 27 Jul 2021 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Crime: Rs 68700 was withdrawn from the account by downloading the app, Sector-14 police station started investigation by registering a case of fraud
पंचकूला। खाते की जांच के नाम पर एप डाउनलोड करवाकर युवक के एकाउंट से 68700 रुपये निकाल लिए। सेक्टर-14 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस केे दी गई शिकायत में अंकित कुमार निवासी सेक्टर-15 ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी के साथ पढ़ाई करता है। 9 जुलाई को उन्होंने हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के लिए अप्लाई किया। इस दौरान एचएसएससी ऑनलाइन वेबसाइट पर उन्होंने 150 रुपये की पेमेंट की।
विज्ञापन

पेमेंट एचएसएससी की वेबसाइट पर नहीं पहुंची। उन्होंने पेमेंट की जांच के लिए गूगल से पंजाब नेशनल बैंक का हेल्पलाइन नंबर सर्च किया। अंकित का खाता इसी बैंक में है। जब उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर काल किया तो किसी ने नहीं उठाया। वहीं दूसरे नंबर से दोबारा काल आई और ठगी करने वाले ने बताया कि वह पीएनबी से बोल रहे हैं। आपकी पेमेट 150 रुपये कट गई है लेकिन वह बैंक अकाउंट सिक्योरिटी रिजन से उसकी डिटेल नहीं ले सकते और उन्होंने पीएनबी वन क्लिक सपोर्ट एप्लीकेशन मोबाइल पर डाउनलोड करवाया। ठग ने अंकित के मैसेज से आटोमेटिक बैंक ओटीपी निकाल लिया।
विज्ञापन

जब अंकित को बैंक से पैसे निकालने का मोबाइल पर मैसेज आया तो उसने दोबारा फोन करने वाले व्यक्ति को फोन किया। इसके बाद वह नंबर बंद हो गया। नंबर बंद होने के बाद अंकित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि इसका रिकार्ड साइबर सेल को भेजा गया है। इसमें ठगी करने वाले आरोपी का नंबर भी ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed