फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   crime

रेगुलर असिस्टेंट प्रोफेसर बनाने के नाम पर महिला से साढ़े चार लाख की ठगी

Sun, 29 Dec 2019 01:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime
रेगुलर असिस्टेंट प्रोफेसर लगवाने के नाम पर महिला से साढ़े चार लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। महिला ने पंचकूला डीसीपी को शिकायत दी। डीसीपी के निर्देश पर सेक्टर -5 थाने की पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-7 चंडीगढ़ निवासी महिला सरोजबाला ने बताया कि वह गवर्नमेंट कॉलेज कालका में एक्सटेंशन पर लेक्चरार हैं। उनके पति प्रवीन को जानने वाले आरोपी राकेश कुमार निवासी बीड़ घग्गर ने महिला को रेगुलर असिस्टेंट प्रोफेसर बनाने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये ले लिए। महिला सरोज बाला ने बताया कि वह उसकी बातों में आकर रुपये रेगुलर ज्वाइनिंग के लिए दे दिए। अक्तूबर 2016 में रुपये देने के बाद भी उन्हें ज्वाइनिंग नहीं मिली। इसके बाद महिला सरोजबाला ने आरोपी राकेश कुमार ने बात की। इस पर जब वर्ष 2017 बीत गया तो उन्होंने पैसे की मांग की। काम नहीं होने पर राकेश कुमार ने पैसे देने की बात कही।
विज्ञापन

पहले 12 लाख की मांग की थी
महिला सरोजबाला ने बताया कि उसने रेगुलर असिस्टेंट प्रोफेसर बनाने के लिए 12 लाख रुपये की मांग की थी। इतने पैसे नहीं होने की बात महिला ने कही थी। महिला ने बताया कि राकेश उससे कॉलेज मिलने आया। कॉलेज में आने के बाद राकेश ने कहा कि वह उसका काम करा देगा। इस पर महिला ने अपने पति को बिना बताए उसे साढ़े चार लाख रुपये दिए। इसके बाद वह काम नहीं करवा पाया। महिला ने जब साढ़े चार लाख रुपये देने की बात अपने पति प्रवीन से बताई तो उसने आरोपी राकेश कुमार से पैसे की मांग की। प्रवीन ने कहा कि रेगुलर असिस्टेंट प्रोफेसर लगवाने का ऐसा कोई नियम नहीं है। राकेश ने पैसे देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

चेक हो गए बाउंस
रेगुलर असिस्टेंट प्रोफेसर लगवाने के नाम पर ली गई रकम आरोपी राकेश ने चेक के माध्यम से सरोज बाला को दी। लेकिन चेक बाउंस हो गए। आरोपी राकेश कुमार लगातार धोखा कर रहा है। उसने अभी तक पैसे वापस नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की शिकायत हमारे पास आई थी। सेक्टर -5 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत आरोपी पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। - कमलदीप गोयल, डीसीपी, पंचकूला पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed