फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested four person

पंचकूलाः तेल लीकेज का झांसा देकर चोरी करने वाले चार को पुलिस ने दबोचा

Sun, 29 Dec 2019 12:43 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 29 Dec 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
Police arrested four person
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद कैश

ट्राइसिटी सहित हिमाचल, दिल्ली वाहनों से तेल लीक होने का झांसा देकर चोरी करने वाले गिरोह का पंचकूला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने पंचकूला के मोरनी रोड से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इस मामले में अपराध शाखा सेक्टर 26 पंचकूला के निरीक्षक निर्मल कुमार नेतृत्व मे उनकी टीम द्वारा साइबर सेल की मदद और गुप्त सूचना मिली कि 26 दिसंबर 2019 को मोरनी टी प्वाइंट से थोड़ी दूर मोरनी रोड पर चार आरोपित लूट की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद छापा मार कर चारों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


आरोपितों से पुलिस को दो सरिये, एक पाइप, एक टॉर्च, तीन पेपर स्प्रे और एक कार बरामद हुई है। चारों आरोपित इंद्र, सूर्या, शिवा, विकास दिल्ली के रहने वाले हैं। मुख्य सरगना इंद्र (25) निवासी गांव गुलटूर जिला चेन्नई इन दिनों तिगड़ी जेजे कैंप दिल्ली थाना संगम विहार में रहता था। इंद्र चंडीगढ़, पंचकूला, हिमाचल प्रदेश व दिल्ली में कई वारदातों में शामिल रहा। पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुका है तथा अभी फरार चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 2 दिसंबर 2019 को इन आरोपियों ने सेक्टर-9 पंचकूला की मार्केट में कार में जा रही एक महिला की कार से तेल निकलने की जानकारी देकर उसकी कार से एक बैग उठाकर फरार हो गया था। गए थे। रामा पत्नी राजेश कुमार सेक्टर 9 साढ़े 12 बजे मार्केट में सामान लेने के लिए आई थी।

उन्हें नींद आने लगी तो मकान नंबर 326 सेक्टर 9 के पास गाड़ी को लगाकर कार में बैठी थी, इतने में एक लडक़ा आया और कहने लगा कि गाड़ी से तेल निकल रहा है, तो वह देखने के लिए कार से बाहर निकली। इतने में उन्होंने देखा कि गाड़ी की खिड़की खुली का सिग्नल दे रही थी। गाड़ी की पिछली सीट पर पर्स रखा था जो गायब था। पर्स में एक रिंग डायमंड, एक सोने का सेट, व 2500 रुपये नगद, एक डायरी एक पेन ड्राइविंग लाइसेंस, इत्यादि ले गए थे।

चंडीगढ़ लूट वाले 16.30 लाख रुपये पुलिस ने रिकवर किए
19 दिसंबर को मनी ट्रांसफर कंपनी पॉल मर्चेंट के मालिक एवं पूर्व काउंसलर सतपाल बंसल कार में रुपये लेकर जा रहे थे। तभी सेक्टर 61 पुलिस चौकी के पिछली सड़क के पास सामने आए बाइक सवार दो शातिरों ने पॉल मर्चेंट के मालिक को तेल लीकेज का झांसा देकर उनकी मर्सिडीज कार से 16.30 लाख रुपयों से भरा ब्रीफकेस उड़ा लिया था। इन पैसों को भी पुलिस ने शातिर चोरों से बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed