फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father and Son Threatened Woman, Because She Wants Division of Property

पंचकूलाः पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगा तो पिता और भाई ने दे डाली धमकी, अदालत पहुंच गई बेटी

Sat, 28 Dec 2019 03:26 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 28 Dec 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
Father and Son Threatened Woman, Because She Wants Division of Property
सांकेतिक तस्वीर
एक बेटी अपने पिता से पैतृक संपत्ति हिस्सा मांगती रही, जबकि पिता टालता रहा। आखिर में जब पिता ने हिस्सा देने से मना कर दिया तो बेटी ने कोर्ट की शरण ली। यह बात पिता को नागवार गुजरी। उसने बेटी को जान से मारने की धमकी दे डाली। साथ ही उसके भाई और भांजे ने उसके बेटे को अगवा करने व फ्लैट से बाहर फेंकने की चेतावनी दी। बेटी ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी तो केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एमडीसी सेक्टर 4 निवासी हरमीत कौर ने अपने पिता मनमोहन सिंह, भाई कंवरपाल और उसके बेटे मणिकरण सिंह निवासी फतेहाबाद के खिलाफ शिकायत दी है। हरमीत ने बताया कि गांव सहनाल और रतिया में उनकी पैतृक जमीन और संपत्ति है। वह कई साल से पिता से संपत्ति में हिस्सा मांग रही है।
विज्ञापन


लेकिन पिता ने इनकार कर दिया। लिहाजा उसने कोर्ट में जाने का फैसला लिया। अब हरमीत के भाई कंवरपाल ने उसे फोन करके धमकी दी कि यदि वह कोर्ट गई तो परिवार को जान से मार दिया जाएगा। साथ ही उसका फ्लैट भी कब्जा लिया जाएगा। 4 दिसंबर को फोन करके बेटे को अगवा करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरमीत ने आरोप लगाया कि अदालत में याचिका के साथ संलग्न करने के लिए कुछ कागजात लेने 27 नवंबर को जब उसके वकील का क्लर्क विजय रतिया में पटवारी कार्यालय में गया तो कंवरपाल कुछ लोगों के साथ वहां पहुंच गया और विजय से मारपीट कर कागजात से भरा बैग भी छीन लिया। हरमीन ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। साथ ही पिता के लाइसेंसी हथियार जब्त करने की मांग की है। हरमीत की शिकायत पर थाना मनसा देवी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed