फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Loan of 8.60 lakh taken from bank by pledging fake gold, case registered

अपराध : नकली सोना गिरवी रखकर बैंक से लिया 8.60 लाख का लोन, केस दर्ज

Thu, 17 Feb 2022 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Crime: Loan of 8.60 lakh taken from bank by pledging fake gold, case registered
पंचकूला। 254 ग्राम नकली सोना गिरवी रखकर 8.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सेक्टर-14 पुलिस ने आरोपी विपिन बख्शी और दीपक भोला पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-16 बैंक ऑफ इंडिया के असिस्टेंट जनरल मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी विपिन बख्शी ने लोन लेने के लिए 254 ग्राम सोना बैंक में रखा। इस पर उन्हें बैंक की ओर से आठ लाख का लोन दिया गया।
विज्ञापन

सोने के असली होने का सर्टिफिकेट आरोपी दीपक भोला की ओर से बैंक को दिया गया। जब इसकी किश्त विपिन बख्शी की ओर से नहीं भरी गई तो इसकी जांच बैंक ने कराई। इसमें नकली सोना निकलने की बात सामने आई है। इसके बाद बैंक की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। सेक्टर-14 प्रभारी दलीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस की ओर से लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed