{"_id":"61c776edd08d6e45a0150adf","slug":"crime-downloaded-anydesk-app-and-paid-50-thousand-in-flipkart-cyber-thug-carried-out-the-incident-pkl-office-news-pkl4372671180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध : एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाकर फ्लिपकार्ट में 50 हजार की पेमेंट की, साइबर ठग ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध : एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाकर फ्लिपकार्ट में 50 हजार की पेमेंट की, साइबर ठग ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
पंचकूला। मोबाइल पर एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाकर साइबर ठग ने फ्लिपकार्ट को 50 हजार रुपये की पेमेंट कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नीरज अत्री निवासी सेक्टर-15 ने बताया कि वह शताब्दी एक्सप्रेस से 21 अगस्त को दिल्ली जा रहा था। उनके नंबर पर कॉल नहीं आ रही थी। उन्होंने चेक किया तो पता चला कि उनका रिचार्ज खत्म हो चुका है। इसके बाद उनके मोबाइल नंबर पर संदेश आया कि उन्होंने केवाईसी नहीं करवाई है। इस कारण उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया गया है।
इस पर नीरज अत्री ने दूसरे नंबर से संदेश वाले नंबर पर फोन किया। फोन करने के बाद साइबर ठग ने उनसे 10 रुपये का रिचार्ज करवाने के लिए कहा। ठग ने कहा कि रिचार्ज करवाने से पहले एनीडेस्क एप डाउनलोड करो। नीरज अत्री ने एनीडेस्क एप अपने मोबाइल नंबर पर डाउनलोड कर ली। एप डाउनलोड करने के बाद उन्होंने एसबीआई डेबिट कार्ड की डिटेल उसमें अपडेट कर दी। इसके बाद 10 रुपये का मोबाइल रिचार्ज किया। उनके पास कोई ओटीपी नहीं आया।
21 अगस्त को घर वापस आकर जब अकाउंट चेक किया तो उनके अकाउंट से 50 हजार रुपये की फ्लिपकार्ट में पेमेंट की जा चुकी थी। इसके बाद उन्होंने 22 अगस्त को थाने में शिकायत दी थी। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पेमेंट और एसबीआई को भी शिकायत दी। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के बाद केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।