फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime branch arrested a woman with 11 grams of heroin.

Panchkula News: क्राइम ब्रांच ने 11 ग्राम हेरोइन सहित एक महिला को किया गिरफ्तार

Sun, 25 Aug 2024 05:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Crime branch arrested a woman with 11 grams of heroin.
पंचकूला। क्राइम ब्रांच- 26 की टीम ने राजीव कॉलोनी से एक महिला को 11 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान नीलम राजीव कॉलोनी निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को क्राइम ब्रांच-26 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त महिला राजीव कॉलोनी की रहने वाली है। अपने बेटे के साथ मिलकर हेरोइन की सप्लाई करती है। आरोपी हेरोइन की सप्लाई करने के लिए अपने घर से सेक्टर-17 की तरफ जाएगी। सूचना पाते ही क्राइम ब्रांच की टीम सेक्टर-17 विजिलेंस नाके के पास गाड़ी से जा रहे थे। उसी समय महिला आती नजर आई। पुलिस ने तुरंत महिला को काबू कर लिया। मौके पर नोडल ऑफिसर को बुलाया गया। महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी महिला के हैंडबैग को चेक किया तो उसके अंदर से हेरोइन बरामद हुई। उसका वजन 11 ग्राम 8 मिलीग्राम था। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed