फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crackdown on drugs: Police demolished the house of one smuggler, taking legal opinion on two

नशे पर शिकंजा : पुलिस ने एक तस्कर का घर किया ध्वस्त, दो पर ले रहे लीगल ओपिनियन

Thu, 09 Nov 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on drugs: Police demolished the house of one smuggler, taking legal opinion on two
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को खड़ग मंगोली में एक तस्कर के घर को ध्वस्त कर दिया। दो तस्करों के मामले में लीगल ओपिनियन ली जा रही है। नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत पुलिस सुबह ही खड़ग मंगोली पहुंच गई थी। इस दौरान पांच घंटे भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। बुधवार सुबह पुलिस नशा मुक्त अभियान के तहत खड़ग मंगोली में गोपी और दर्पण का घर तोड़ने पहुंच गई थी।
दोनों सगे भाई हैं। गोपी पर एनडीपीएस के चार जबकि दर्पण पर दो मामले दर्ज हैं। अनुमति नहीं मिलने के बाद पुलिस विभाग अब एचएसवीपी से इस मामले में कानूनी राय ले रहा है। डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर मुकेश मल्होत्रा ने बताया कि आगे की कार्रवाई कैसे की जाए, इस पर विचार किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने तस्कर सन्नी का घर तोड़ डाला। सन्नी के खिलाफ एनडीपीएस के दो मामले दर्ज हैं। मौके पर एसीपी अरविंद कंबोज, क्राइम ब्रांच-19 के इंचार्ज मोहिंदर सिंह ढ़ांडा समेत अन्य टीमें मौजूद रहीं। इससे पहले भी नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस दो नशा तस्करों का घर तोड़ चुकी है।
विज्ञापन

पांच घंटे तैनात रही पुलिस
खड़ग मंगोली में बुधवार सुबह पुलिस नशा तस्कर का घर तोड़ने पहुंची तो एचएसवीपी ने पुलिस को घर तोड़ने की अनुमति नहीं दी। करीब 5 घंटे मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान आरोपी के घर से एसी, बेड, टीवी, फ्रिज, सहित सारा सामान खाली करवाया गया। पुलिस ने नशा तस्कर के घर को तोड़ने से पहले एचएसवीपी के अधिकारी से कागजों में 7 नवंबर को अनुमति ली गई थी। बुधवार सुबह जब पुलिस घर तोड़ने पहुंची तो एचएसवीपी के एसडीओ और पटवारी ने घर तोड़ने की अनुमति नहीं दी। मौके पर मौजूद राकेश पटवारी ने बताया कि 1999 के करीब अदालत के आदेश के अनुसार, खडग मंगोली में करीब 500 गज जमीन पर बसे कुछ परिवार ऐसे हैं जिनको हटाने या उनके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई करने से पहले आशियाना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मकान तोड़े जाने थे। उसमें से दो को तोड़ दिया गया। एक मकान मालिक ने टीम को रिट पिटीशन दिखाई। अब उस पर लीगल एडवाइज ली जा रही है। इसमें जो भी कार्रवाई बनेगी की जाएगी। - मानव मलिक, ईओ पंचकूला, एचएसवीपी


विस अध्यक्ष बोले- तस्करों के ठिकाने करें ध्वस्त, संपत्ति भी करें अटैच

पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पुलिस की कार्यशैली की समीक्षा के लिए बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी कर उनके ठिकाने ध्वस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों की संपत्ति भी केस के साथ अटैच होनी चाहिए। कालका में एक वकील द्वारा बहला-फुसला कर नाबालिग से संबंध बनाने के मामले में विस अध्यक्ष ने संज्ञान लिया है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह लड़की के पिता और मामले को उजागर करने वाले व्यक्ति के खिलाफ ही केस दर्ज कर दिया है। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed