फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CPLO employees submitted a memorandum to the CM regarding their demands.

Panchkula News: सीपीएलओ कर्मचारियों ने मांगों के लिए सीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 10 Jun 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
CPLO employees submitted a memorandum to the CM regarding their demands.
सेवा शर्तों, मानदेय और कार्य व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाए, समाधान का मिला आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर संघ, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध पंचकूला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष श्रीओम और उपाध्यक्ष सुंदर सिंह ने किया।
संघ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि सीपीएलओ (क्रिड पंचायत लोकल ऑपरेटर) कर्मचारी लंबे समय से सेवा शर्तों, मानदेय, कार्य व्यवस्था और अन्य लंबित मांगों के समाधान की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर डिजिटल सेवाओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सीपीएलओ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें कई प्रशासनिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष श्रीओम ने बताया कि हरियाणा में पंचायतों में डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से सीपीएलओ की नियुक्ति की गई थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देकर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करेगी, जिससे पंचायत स्तर पर जनसेवाओं का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed