फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corporation Commissioner took stock of the cleaning system, gave instructions to the officers

Panchkula News: निगम आयुक्त ने सफाई व्यवस्था लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Sun, 28 May 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Corporation Commissioner took stock of the cleaning system, gave instructions to the officers
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। नगर निगम के आयुक्त सचिन गुप्ता ने शनिवार को वार्ड पार्षदों के साथ वार्ड-2 और 5 की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उनके साथ उपनिगम आयुक्त अपूर्व चौधरी और मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला भी उपस्थित रहे। दोनों वार्ड में जहां कहीं भी सफाई व्यवस्था खराब मिली, वहां सीएसआई को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने दोनों वार्डों में दुकानदारों से बातचीत की और मार्केट में सफाई व्यवस्था के बारे पूछा। दोनों वार्ड में निगम आयुक्त ने सुपरवाइजर को उपस्थिति रजिस्टर के साथ मौके पर बुलाकर सफाई कर्मचारियों की हाजिरी चेक की।
विज्ञापन

हाजिरी को लेकर निगम आयुक्त ने कहा कि कोई भी सफाई कर्मचारी एक दूसरे की हाजिरी नहीं लगाएगा और यदि किसी भी सफाई कर्मचारी ने ऐसा किया, तो उसकी 10 दिन की गैरहाजिरी लगाई जाएगी। आयुक्त ने सीएसआई को आदेश दिए कि जल्द बायोमेट्रिक अटेंडेंस लागू किया जाए। आयुक्त ने डोर टू डोर कचरे के निरंतर उठान को लेकर भी सीएसआई को आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान सचिन गुप्ता ने सेक्टर 15 के शौचालय में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। आयुक्त ने सेक्टर 15 की मार्केट में बन रहे नए शौचालय का भी निरीक्षण किया। सेक्टर 15 की मार्केट में लगे हाइड्रोलिक डस्टबिन जल्द ठीक करवाने को कहा। वहीं वार्ड 2 में गांधी कालोनी के पास पुलिया के नजदीक फैली गंदगी पर निगम आयुक्त ने नाराजगी जताई। इस अवसर पर पार्षद जय कौशिक और सुरेश वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed