{"_id":"60a6bbcc8ebc3e5564657e3e","slug":"corona-seven-deaths-due-to-corona-in-panchkula-250-new-infected-found-307-deaths-in-the-district-so-far-recovery-rate-reached-91-18-panchkula-news-pkl4139935113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : पंचकूला में कोरोना से सात की मौत, 250 नए संक्रमित मिले, जिले में अब तक 307 की हो चुकी है मौत, रिकवरी रेट 91.18 फीसदी पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : पंचकूला में कोरोना से सात की मौत, 250 नए संक्रमित मिले, जिले में अब तक 307 की हो चुकी है मौत, रिकवरी रेट 91.18 फीसदी पहुंचा
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना के संक्रमण से जिले में वीरवार को पांच पुरुषों समेत सात लोगों की मौत हो गई है। जिले में संक्रमण से अब तक 307 लोग दम तोड़ चुके हैं। वीरवार को 250 नए लोग संक्रमित भी मिले हैं। इसमें 205 मामले पंचकूला के जबकि 45 मामले अन्य जिलों और प्रदेशों के हैं। कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 91.18 फीसदी हो चुका है। इसके अलावा 2220 मामले सक्रिय हैं।
कोरोना से कालका निवासी 74 वर्षीय महिला, 72 वर्षीय कीरतपुर निवासी महिला, 58 वर्षीय कालका निवासी पुरुष, 58 वर्षीय सेक्टर-15 निवासी पुरुष, 72 वर्षीय फतेहपुर निवासी महिला, 58 वर्षीय भैंसा टिब्बा निवासी पुरुष, टागरा कालीराम निवासी 62 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।
सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में संक्रमण के 250 मामले सामने आए हैं। जिन मरीजों में कोरोना पाया गया है उनको आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा उनके संपर्क में आने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि अलीपुर से एक, अमरावती एनक्लेव से चार, भगवानपुर से एक, बरवाला से छह, बतौड़ से दो, भैंसा टिब्बा, भोगपुर, भोड़, भरेली, बीड़ घग्गर, चंडीमंदिर, औद्योगिक क्षेत्र, जलौली, खड़क मंगोली, खटौली, लोहगढ़, मानक टाबरा, मीरपुर, रूढ़वाला से एक-एक केस सामने आए हैं। डीएलएफ वैली से दो, हंगोली से छह, हरिपुर से दो, कालका से 23, कीरतपुर से दो, कोना से तीन, कोट से तीन, माजरी से दो, मानकपुर ठाकुरद्वारा से दो, मढ़ावाला से दो, मनसा देवी कांप्लेक्स से आठ, नाडा साहिब से तीन, पपलोढ़ा से दो, पिंजौर से 29, रायपुररानी से 5, रामगढ़ से चार केस सामने आए हैं।
इसके अलावा शहर के सेक्टर-10 से तीन, सेक्टर-11, 12, 14, 2, 23, 28, से दो -दो केस सामने आए हैं। सेक्टर-15 से तीन, सेक्टर-16 से एक, सेक्टर-11 से चार, सेक्टर-19 से तीन, सेक्टर-20 से 14, सेक्टर-21 से चार, सेक्टर-25 से छह, सेक्टर-29 से एक, सेक्टर-4 से एक, सेक्टर-8 से छह, सेक्टर-9 से चार, श्यामटू से एक, टागरा से चार, टांडा से एक, टिब्बी से एक, वासुदेवपुर से एक केस सामने आया है।