फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: No case of corona came in the district, 404 got vaccinated in the district on Thursday

कोरोना : जिले में नहीं आया कोरोना का कोई केस, वीरवार को जिले में 404 ने टीका लगवाया

Fri, 23 Jul 2021 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Corona: No case of corona came in the district, 404 got vaccinated in the district on Thursday
पंचकूला। वीरवार को जिले में एक भी कारोना का मामला सामने नहीं आया है। पंचकूला की सीएमओ मुक्ता कुमार ने कहा कि लोगों ने सोशल डिस्टेसिंग और मास्क लगाने का काम किया है। इस कारण शहर में कोरोना नहीं फैला है। कोरोना पर लगातार रोक लगना लोगों के लिए अच्छा संकेत है। कोरोना संक्रमण से अब तक 40305 लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें पंचकूला के 30634 लोग शामिल हैं। वहीं अब तक रिकवर करने वालों की संख्या 30244 हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वीरवार को 399 सैंपल लिए गए। अब तक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 381101 सैंपलिंग की गई है।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को 404 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई। इसमें हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर ने कोई वैक्सीन नहीं लगवाई। 18 से 44 आयुवर्ग के 332 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसके अलावा 45 से 59 आयुवर्ग के 56 और 60 वर्ष से अधिक के लोगों ने 16 वैक्सीन लगवाई है। पंचकूला में अब तक हेल्थ वर्करों ने 12453, फ्रंट लाइन वर्करों ने 20135 को वैक्सीन लगवाई है। वहीं 18 से 44 आयुवर्ग के 135697 और 45 से 59 आयुवर्ग के 101872 लोगों ने भी वैक्सीन लगवाई है। 60 साल से अधिक आयु वर्ग में अब तक 94558 लोगों ने टीका लगवाया है। पंचकूला में अब तक कुल 364715 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed