फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona crisis in Punjab, captain amrinder singh asked people to be secure

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चेताया- पंजाब में कोरोना संकट गहराया, पारिवारिक समारोह पर लगेगा बैन

Mon, 13 Jul 2020 01:29 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 13 Jul 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
Corona crisis in Punjab, captain amrinder singh asked people to be secure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोविड के मामलों की बढ़ती संख्या के चलते पंजाब सरकार ने राज्य में कुछ और सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है। इसमें सामाजिक, सार्वजनिक और पारिवारिक समारोहों पर बंदिशों सहित कामकाज के दौरान भी मास्क पहनना लाजिमी होगा। फेसबुक लाइव सेशन ‘कैप्टन से सवाल’ के दौरान रविवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एलान किया कि कोरोना वायरस को आगे फैलने से रोकने के लिए सख्ती बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


वे नहीं चाहते कि पंजाब भी मुंबई, दिल्ली या तमिलनाडु के रास्ते पर बढ़े। यह पूछे जाने पर कि राज्य सरकार कोविड के फैलाव को रोकने के लिए हफ्ते के अंतिम दिनों के लिए लॉकडाउन क्यों नहीं लगाती, उन्होंने कहा कि रविवार को पहले ही लॉकडाउन लगाया हुआ है और सरकार पूरी स्थिति पर नजर रख रही है। जो कदम जरूरी होंगे, वे उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


कैप्टन ने सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील की कि वे पंजाबियों की जिंदगी बचाने के लिए किसी किस्म के जलसे से परहेज करें। उन्होंने कहा कि पंजाब को बचाने की हम सभी की साझी जिम्मेदारी है। राजनीति इंतजार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई फ्रंटलाइन वर्करों और सरकारी अफसरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने समेत कोविड मामलों की बढ़ती संख्या पर चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दवा का अभी कोई पता नहीं और लोगों को कोरोना से लड़ने के लिए छोड़ दिया गया है।


शनिवार को मास्क न पहनने के लिए 5100 लोगों के चालान किए गए जबकि कुछ स्थानों पर सार्वजनिक तौर पर थूकने के भी मामले सामने आए। लोगों को ऐसा कुछ करने की आज्ञा नहीं दी जाएगी। राज्य सरकार जरूरतमंदों को पुन: प्रयोग और धोने वाले मास्क बांटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed