फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona confirmed in 112 new patients in the district

जिले में 112 नए मरीजों में हुई कोरोना की पुष्टि

Wed, 20 Jul 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Corona confirmed in 112 new patients in the district
पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। मंगलवार को 112 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें पंचकूला के 83 केस हैं, जबकि 29 मामले बाहरी जिलों और प्रदेशों के हैं। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 272 पहुंच गई है। इनमें चार मरीज अस्पताल में भर्ती है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 268 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को 660 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट बुुधवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 45869 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 45181 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

416 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 641103 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा कि लोग कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed