{"_id":"6a6916a60b7fdb1d9502e679","slug":"copper-ac-pipes-stolen-from-under-construction-house-suspect-caught-on-camera-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-139210-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: निर्माणाधीन मकान से एसी की कॉपर पाइप चोरी, संदिग्ध कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: निर्माणाधीन मकान से एसी की कॉपर पाइप चोरी, संदिग्ध कैमरे में कैद
विज्ञापन
मकान मालिक ने मोबाइल से ली फोटो और बाइक नंबर की तस्वीर, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। अमरावती एन्क्लेव स्थित एक निर्माणाधीन मकान से एसी की कॉपर पाइप चोरी करने का मामला सामने आया है। मकान मालिक ने दो संदिग्ध युवकों की फोटो और उनकी बाइक की नंबर प्लेट की तस्वीर अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमरावती एनक्लेव निवासी अनूप गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके एक अन्य मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार शाम वह मकान की जांच कर उसे सुरक्षित हालत में छोड़कर गए थे। अगले दिन दोपहर करीब ढाई बजे जब वह मौके पर पहुंचे तो तीसरी मंजिल पर लगी एसी की सभी कॉपर पाइप गायब मिलीं। मौके पर पाइप के कवर बिखरे पड़े थे।
शिकायतकर्ता के अनुसार शाम करीब छह बजे वह दोबारा मकान पर पहुंचे तो उन्होंने दो संदिग्ध युवकों को मकान से नीचे उतरते देखा। इस दौरान उन्होंने दोनों की फोटो और बाहर खड़ी उनकी बाइक की नंबर प्लेट की तस्वीर मोबाइल फोन से ले ली। जांच करने पर दूसरी मंजिल की एसी पाइप भी उखड़ी हुई फर्श पर पड़ी मिली।
विज्ञापन
जब अनूप गर्ग दोनों संदिग्धों को पकड़ने के लिए नीचे पहुंचे तो आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।