{"_id":"6448386e6792e2c7b60c6c86","slug":"conspiracy-to-divide-punjabis-for-electoral-gains-sukhbir-badal-pkl-office-news-c-16-1-pkl1037-124433-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी फायदे के लिए पंजाबियों को बांटने की साजिश: सुखबीर बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी फायदे के लिए पंजाबियों को बांटने की साजिश: सुखबीर बादल
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा है कि जालंधर उपचुनाव की घोषणा के बाद से पंजाब में हो रही घटनाएं पंजाबियों को बांटने की गहरी साजिश दिखाई दे रही हैं। उन्होंने मांग की कि हालिया घटनाओं के पीछे मास्टरमाइंड का पर्दाफाश होना चाहिए और सरकार दोषियों को सख्त सजा दिलाए।
मंगलवार को जारी एक प्रेस बयान में सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाबियों को यह जानने का अधिकार है कि इन साजिशों को अंजाम देने वालों के पीछे मास्टरमाइंड कौन है। हाल के दिनों में एक के बाद एक बेअदबी की घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं पर कोई भी सरकार के बयानों पर भरोसा नहीं करता। लोगों को संदेह है कि जालंधर के साथ-साथ बाकी हिस्सों में चुनावी लाभ के लिए पंजाब में शांति और सांप्रदायिक सदभाव को अस्थिर करने के लिए गुप्त अभियान चल रहा है। राज्य और केंद्र सरकारों को विश्वसनीय और तथ्य-आधारित सबूतों के साथ इन संदेहों को दूर करना चाहिए।
शिअद अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आप सरकार शांति, सांप्रदायिक सदभाव और विकास सुनिश्चित करने में अपनी घोर विफलता से ध्यान हटाने के लिए बार-बार नौटंकी कर रही है। उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई कांड से ध्यान भटकाने के लिए उसने युवकों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था।