फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress National President Kharge will come to Punjab on 11th

Panchkula News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे 11 को आएंगे पंजाब

Fri, 02 Feb 2024 03:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Congress National President Kharge will come to Punjab on 11th
चंडीगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 11 फरवरी को पंजाब आएंगे। पंजाब में इंडिया गठबंधन को लेकर चल रहे विरोध पर पूर्णविराम लगाना उनका मुख्य मकसद रहेगा। प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी-खींचतान से पार्टी हाईकमान बखूबी परिचित है। ऐसे में खरगे के पंजाब दौरे पर इसका भी समाधान निकालने का प्रयास होगा। वीरवार को चंडीगढ़ में इस कन्वेंशन और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस भवन में प्रदेश कमेटी की बैठक हुई।सूत्रों की मानें तो पार्टी हाईकमान पंजाब में इंडिया गठबंधन के चुनाव लड़ना चाहता है, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष सहित प्रदेश इकाई के अन्य वरिष्ठ नेता गठबंधन को लेकर तैयार नहीं हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 11 फरवरी को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, प्रभारी देवेंद्र यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक के लिए पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को भी संदेश भेजा जाएगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा
वीरवार को कांग्रेस भवन में इंचार्ज देवेंद्र यादव, प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व प्रताप सिंह बाजवा की मौजूदगी में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक में मौजूद प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से पता चला कि देवेंद्र यादव के साथ पार्टी के अन्य नेताओं ने श्री आनंदपुर साहिब व अमृतसर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को लेकर भी चर्चा की। प्रदेशाध्यक्ष राजा वड़िंग ने इंचार्ज देवेंद्र यादव के समक्ष सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव से दो महीने पहले उम्मीदवाराें की घोषणा किए जाने को लेकर प्रस्ताव रखा है ताकि लोकसभा उम्मीदवार जमीनी स्तर पर उतरकर अपनी नीतियों और चुनावी मुद्दों को जनता के बीच पहुंचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed