फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress burns effigy of Election Commission

Panchkula News: कांग्रेस ने चुनाव आयोग का पुतला फूंका

Fri, 07 Nov 2025 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Congress burns effigy of Election Commission
पंचकूला सेक्टर 17 स्थित चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर पुतला फूंकते कांग्रेसी।
कांग्रेस नेताओं ने आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा चुनावों में कथित वोट चोरी और चुनावी धांधली के विरोध में वीरवार को पंचकूला सेक्टर-17 स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर वोट चोरी बंद करो, लोकतंत्र बचाओ, चुनाव आयोग जवाब दो जैसे नारे लगाए।
पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अविनाश यादव, कांग्रेस मीडिया इंचार्ज चांदवीर हुड्डा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के पुतला फूंका और लोकतंत्र पर होने वाले कथित प्रहार की निंदा की।
विज्ञापन

कांग्रेस का आरोप है कि मतगणना के दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों के वोटों में गड़बड़ी की गई और कई सीटों पर ईवीएम व मतपत्रों की गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आईं लेकिन आयोग ने कार्रवाई नहीं की। युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि जब जनता के वोट चोरी होते हैं तो लोकतंत्र की बुनियाद हिल जाती है। यह आंदोलन किसी एक दल का नहीं बल्कि हर उस नागरिक की आवाज है जो लोकतंत्र में आस्था रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य की रणनीति और चेतावनी
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर चुनाव आयोग तत्काल जांच कर कार्रवाई नहीं करता है तो पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी और पूरे हरियाणा में लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाया जाएगा।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेता और पदाधिकारी
महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष : सुधा भारद्वाज
पंचकूला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष: संजय चौहान
करनाल कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष: राजेश वैद
चंडीगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष : दीपक लुबाना
सेवादल प्रदेशाध्यक्ष : पूनम चौहान
महिला सेवादल प्रदेशाध्यक्ष: सुनीता शर्मा
प्रदेश प्रवक्ता : पवन जैन
पंचकूला जिला कांग्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर : अंकुर गुलाटी
कालका नगर परिषद पूर्व प्रधान : मनवीर कौर गिल
पार्षद: गौतम प्रसाद, संदीप सोही, उषा रानी, अक्षयदीप चौधरी
पूर्व प्रधान: आरके कक्कड़
पूर्व ब्लॉक प्रधान : नरेश मान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed