फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Condition of Civil Hospital: After shortage of testing kit, now the equipment for fracture is also out of stock

सिविल अस्पताल का हाल : टेस्टिंग किट की कमी के बाद अब फ्रैक्चर लगाने का सामान भी खत्म

Fri, 09 Jun 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Condition of Civil Hospital: After shortage of testing kit, now the equipment for fracture is also out of stock
सिविल अस्पताल में रोजाना फ्रैक्चर के 20 से ज्यादा मरीज आते हैं, सीएमओ बोलीं- जल्द मंगवाया जाएगा सामान माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में टेस्टिंग किट नहीं आने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। अब हाथ-पैर फ्रैक्चर होने पर प्लास्टर लगाने के लिए लोगों से बाहर से सामान मंगवाया जा रहा है। वहीं अस्पताल में सॉफ्ट रोल की कमी के कारण लोगों को पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। 20 से ज्यादा मरीजों को पैर में प्लास्टर लगवाने के लिए बाहर से सामान लाना पड़ रहा है। अभी यह हालात सोमवार तक बने रहने की संभावना है। अभी तक टेस्टिंग किट नहीं आने से लोग परेशान थे।
शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में टेस्टिंग किट नहीं आई है। इस कारण ओपीडी के मरीजों का टेस्ट वीरवार को भी नहीं हो पाया। इससे मरीज परेशान रहे। हड्डी की ओपीडी में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसके बाद उन्हें हाथ और पैर के फ्रैक्चर होने पर इमरजेंसी में प्लास्टर बांधा जा रहा है। इसके लिए मरीजों को दो से तीन सौ रुपये खर्च कर बाहर से सामान लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बाहर से सामान लाने के बाद बंधा प्लास्टर
मेरा पैर फ्रैक्चर हो गया है। बाहर से तीन सौ रुपये की सॉफ्ट रोल और पट्टी लेकर आए हैं। इसके बाद प्लास्टर बांधा गया है। इसके पहले सामान नहीं होने पर प्लास्टर बांधने में असमर्थता जाहिर की गई थी। -नेकपाल, मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयं रुपये करना पड़ रहा खर्च
बेटी का हाथ टूटने के बाद डॉक्टर ने प्लाॅस्टर लगाने के लिए कहा। इसके लिए दो सौ रुपये का सॉफ्ट रोल और पट्टी बाहर से लाना पड़ा है। इस तरह के हालात में लोगों को अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ रहा है। -ममता, पंचकूला निवासी



अस्पताल में टेस्टिंग किट और सॉफ्ट रोल सहित प्लास्टर का जो भी सामान खत्म है। उसे जल्द ही मंगवाया जाएगा। लोगों को इलाज की सभी सुविधाएं दी जाएंगी। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed