फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   complaint to health minister

सीएमओ बोले- सीसीटीवी की चेकिंग डीजी हेल्थ को दी प्राथमिक रिपोर्ट

Tue, 24 Sep 2019 01:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
complaint to health minister
59 साल के बुजुर्ग को एमआरआई मशीन में भेजकर भूलने के मामले में सीएमओ की ओर से गठित कमेटी की ओर से जांच की गई। जांच में सीसीटीवी फुटेज पूरी तरह से खंगाली गई। फुटेज के आधार पर रिपोर्ट में अभी तक यह सामने आया है कि पेशेंट राम मेहर एमआरआई मशीन के अंदर करीब तीस मिनट तक ठीक थे। अंतिम दो मिनट में वहां पर खड़ा तकनीशियन बाहर वाशरूम के लिए दूसरे तकनीशियन को बताकर गया था और दो मिनट बाद दूसरे रेडियोलॉजिस्ट ने राम मेहर के ठीक नहीं होने पर एमआरआई मशीन खोलकर बाहर निकाला। पेशेंट राम मेहर ने आरोप लगाया है कि वहां पर दूसरे रेडियोलॉजिस्ट नहीं था। अगर सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ नहीं की गई तो पता चल जाएगा कि एमआरआई मशीन के पास कोई नहीं था। सीएमओ की ओर से प्राथमिक जांच की रिपोर्ट डीजी हेल्थ को भेज दी गई है। सेक्टर-6 पंचकूला के सीएमओ योगेश शर्मा ने बताया कि मरीज राम मेहर के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

पीड़ित ने कहा कि पैनिक बटन के बारे में किसी ने नहीं बताया
59 साल के बुजुर्ग राम मेहर ने बताया कि उन्हें एमआरआई मशीन में भेजन से पहले किसी ने पैनिक बटन के बारे में नहीं बताया। तीस सेकेंड उन्हें और बाहर न निकाला जाता तो उनकी जान चली जाती। अगर सीसीटीवी की फुटेज से छेड़छाड़ नहीं की गई तो यह बात सामने आ जाएगी कि वहां पर कोई मौजूद नहीं था। रेडियोलॉजिस्ट दूसरे पेशेंट से बात करने में मशगूल थे। अगर मेरा बयान दर्ज किया जाएगा तो मैं इसके लिए तैयार हूं।
विज्ञापन

गंभीर लापरवाही पर स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी रिपोर्ट
पीड़ित मरीज ने कर्मचारियों की गंभीर लापरवाही की शिकायत हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, डीजी हेल्थ डॉ. सूरजभान कंबोज, सेक्टर-5 थाने में दे दी है। उसने अपनी दी शिकायत में लिखा है कि मैं तीस सेकेंड और बाहर नहीं आता तो मेरी मौत निश्चित थी। इस मामले की रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने डीजी हेल्थ से मांगी है। उन्होंने कहा है कि मामले में दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, पुलिस की ओर से भी मामले में डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीशियन ने मरीज को बाहर निकाला
सेंटर इंचार्ज अमित खोखर ने बताया तकनीशियन ने मरीज को मशीन से बाहर निकाला है। पेशेंट का 20 मिनट का स्कैन था, तकनीशियन को लास्ट 3 मिनट का सीक्वेंस लेना था, लास्ट के 2 मिनट रह गए थे। मरीज को पैनिक क्रिएट हुआ और वह हिलने लग गया था। उन्हें हिलने के लिए मना किया था। तकनीशियन दूसरे सिस्टम में नोट्स चढ़ा रहा था, जब 1 मिनट रह गया था तो तकनीशियन ने देखा कि मरीज आधा बाहर आ गया था। इसके बाद तकनीशियन ने ही मरीज को बाहर निकाला।
यह शिकायत दी थी राम मेहर ने
59 साल के बुजुर्ग राम मेहर ने दी शिकायत में बताया कि एमआरआई मशीन में भेजकर तकनीशियन भूल गए थे। सांस टूटने लगी तो मैं खुद बाहर निकला। मंत्री को दी शिकायत में राम मेहर ने लिखा कि 30 सेकंड और बाहर न आता तो मर जाता। इस बीच काफी हाथ-पांव मारे, लेकिन बेल्ट बंधी होने के कारण हिल भी नहीं पाया। जब लगा कि जान जाने वाली है तो उसने आखिरी बार जोर लगाया, जिससे बेल्ट टूट गई और वह मशीन से बाहर निकल सकें।

सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के बाद रिपोर्ट डीजी हेल्थ को भेज दी गई है। इसमें जांच कमेटी ने बताया है कि लास्ट के दो मिनट में पैनिक क्रिएट हुुआ था। पैनिक क्रिएट होने के बाद मरीज को तकनीशियन ने बाहर निकाला था। मामले की जांच मंगलवार को भी जारी रहेगी।
- योगेश शर्मा, सीएमओ, जनरल अस्पताल, सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed