फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Community centers will be built in Toka, Khangesara and Naggal, will provide relief from rain drains

Panchkula News: टोका, खंगेसरा और नग्गल में बनेंगे सामुदायिक केंद्र, बरसाती नाले से मिलेगी राहत

Sun, 10 Mar 2024 03:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Community centers will be built in Toka, Khangesara and Naggal, will provide relief from rain drains
टोका के सामुदायिक केंद्र का नाम शहीद धन सिंह कोतवाल के नाम पर रखे जाने की घोषणा की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामगढ़। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शनिवार को 4.90 करोड़ रुपये की लागत से खंड बरवाला के गांव खंगेसरा, टोका और नग्गल में सामुदायिक केंद्रों और बरसाती नाले के निर्माण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल, अधीक्षक अभियंता विजय गोयल भी उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने टोका के सामुदायिक केंद्र का नाम शहीद धन सिंह कोतवाल के नाम पर रखे जाने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि इन सामुदायिक केंद्रों के बनने से गांववासियों को शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों को गांव में ही करने का सुअवसर मिलेगा। इनमें करीब 400 से 500 लोग मिलजुलकर विवाह-शादी और अन्य कार्यक्रम कर सकेंगे। गुप्ता ने कहा कि बीजेपी सरकार ने जिले के हर गांव में सामुदायिक केंद्र बनवाए हैं। कुछ सामुदायिक केंद्रों पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी के लिए जीवन में सबके लिए बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एनएच-73 बनने के बाद खंड बरवाला की तस्वीर और तकदीर बदली है।
विज्ञापन

सभी गांवों के इस मुख्य राजमार्ग से जुड़ने से जहां लोगों को सुविधा हुई है, वहीं विकास के नए मार्ग प्रशस्त हुए हैं। विस अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में सेक्टर-32 में मेडिकल काॅलेज की आधारशिला रखी गई है। इसका निर्माण कार्य को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक पंचकूला में 6000 करोड़ रुपये से भी अधिक के विकास कार्य करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बरवाला के मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, जिला सचिव संजीव चैधरी, बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व चेयरमैन उमेश सूद, पार्षद सतबीर चैधरी, सलीम खान, गांव बूंगा की सरपंच कविता चैधरी, सरपंच मीनू राणा, पहल सिंह, सुरेंद्र कुमार शर्मा, जगदीश शर्मा, संतोष रानी, रणबीर सिंह, जंग बहादुर सिंह, शमशेर सिंह, कुलदीप अलीपुर, सतीश कुमार, राजेंद्र कुमार, राजकुमार, हरी राम, भूपेंद्र राणा सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed