{"_id":"5f1f3a048ebc3e63b511e946","slug":"commission-gave-one-more-chance-for-pti-application-panchkula-news-pkl382791791","type":"story","status":"publish","title_hn":"HSSC ने पीटीआई आवेदन के लिए दिया एक और मौका, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HSSC ने पीटीआई आवेदन के लिए दिया एक और मौका, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई
Tue, 28 Jul 2020 02:42 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पीटीआई पोस्ट के लिए आवेदकों को अप्लाई करने का एक और मौका दिया है। 29 जुलाई तक आवेदक आयोग की वेबसाइट पर पीटीआई के लिए आवेदन कर सकेंगे। बताते चलें कि प्रदेश में 1983 पीटीआई को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद सरकार द्वारा बर्खास्त कर दिया गया था।
मगर अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इन रिक्त हुए पीटीआई पदों पर दोबारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इन भर्तियों में यह प्रावधान किया गया है कि इन पदों के लिए या तो बर्खास्त हुए पीटीआई या फिर पहले जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, वही दोबारा आवेदन कर सकते हैं। इनकी संख्या करीब 13 हजार है।
वैसे तो काफी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके हैं। फिर भी आयोग ने 29 जुलाई शाम 5 बजे तक दोबारा आवेदन करने का मौका दिया है। जारी निर्देशों में कहा गया है कि इस भर्ती के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है। वे दोबारा आवेदन न करें। यदि किसी आवेदक द्वारा फॉर्म भरने में कुछ त्रुटि हो गई है।
विज्ञापन
वही अभ्यर्थी फ़्लैश फॉर्म भरकर आवेदन कर सकता है। 29 जुलाई के बाद इन भर्तियों के लिए दोबारा आवेदन का कोई चांस नहीं दिया जाएगा। प्रदेश में पीटीआई शिक्षकों की बर्खास्तगी को लेकर कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन भी छोड़ रखा है। वे लोग प्रदेश सरकार पर इन बर्खास्त कर्मचारियों का रोजगार सुनिश्चित करने का दबाव बना रहे हैं।