फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Coconut water-kiwi became expensive, goat's milk reached Rs 600 a liter

महंगे हुए नारियल पानी-कीवी, बकरी का दूध पहुंचा 600 रुपये लीटर

Tue, 11 Oct 2022 01:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Coconut water-kiwi became expensive, goat's milk reached Rs 600 a liter
पंचकूला। डेंगू के कारण कई पेय पदार्थ और फल महंगे दामों पर बिक रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी बकरी के दूध में देखने को मिल रही है। 200 रुपये लीटर तक बिकने वाला दूध 600 रुपये लीटर तक बिक रहा है। मांग ज्यादा होने के कारण लोगों को जरूरत के अनुसार भी दूध नहीं मिल पा रहा है। इसी तरह प्लेटलेट्स बढ़ाने वाला फल कीवी और नारियल पानी भी महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार नारियल पानी में एंटी आक्सीडेंट, अमीनो एसिड एंजाइम, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
विज्ञापन

यह डेंगू के मरीज के लिए सहायक हैं। चिकित्सकों की तरफ से डेंगू के मरीजों को हल्दी, सब्जियों का जूस, अनार का जूस भी पीने की सलाह दी जा रही है। इसी कारण बाजार में दुकानदारों ने इस चीजों के दामों में औसत से कई गुना बढ़ा दिए हैं। पंचकूला का अर्बन क्षेत्र सहित कालका, पिंजौर, सूरजपुर में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के चलते इन चीजों की सबसे ज्यादा बिक्री हो रही है। इसी वजह से सड़कों के किनारे, सब्जी मंडी और सेक्टर में लगी फलों की दुकानों में नारियल पानी और कीवी को खरीदने वाले ग्राहकों में इजाफा हुआ है। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार का कहना है कि बकरी के दूध से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। डेंगू में यह प्लेटलेट्स बढ़ाने में सहायक होता है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-7 में फलों की दुकान लगा रहे संतोष कुमार ने बताया कि दो सप्ताह में नारियल पानी और कीवी की मांग 40 फीसदी बढ़ी है। एक महीने पहले जहां नारियल पानी 40 रुपये में बिक रहा था, अब उसी नारियल की कीमत 60 रुपये तक पहुंच गई है। डेंगू से पहले कीवी की कीमत 40 रुपये प्रति पीस थी। अब इसे 70 रुपये तक बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकरी के दूध की डिमांड बढ़ी
भैंसा टिब्बा स्थित डेयरी के संचालक सुधीर कुमार ने बताया कि डेंगू के चलते बकरी के दूध की डिमांड बढ़ी है। बकरी का दूध को डॉक्टरों की तरफ से इस्तेमाल करने के लिए कहा जा रहा है। इस समय बकरी का दूध 600 रुपये लीटर तक बिकता है। रोजाना बकरी का दूध की खपत नार्मल दिनों में तीन लीटर होती है। अभी रोजाना 10 लीटर की खपत होती है।

दिन के समय ही काटता है मच्छर : सीएमओ
सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार ने डेंगू से बचाव के लिए लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दी है। उन्होंने पंचकूला अर्बन एरिया के अलावा कालका, पिंजौर और सूरजपुर के लोगों को सलाह देकर कहा है कि डेंगू का मच्छर दिन के समय में काटता है। पूरी बाजू के कपड़े पहने, मच्छरदानी का प्रयोग करें, आसपास खड़े पानी को खाली करें, पानी खाली ना हो पाए तो उसमें मिट्टी का तेल, सरसों का तेल या कोई भी तेल डाल दें। जो व्यक्ति डेंगू से ग्रसित हो जाता है वह अधिक से अधिक पानी पिए। हल्का एवं संतुलित आहार सेवन का करे। पेय के रूप में काढ़ा, नारियल पानी, जूस, नींबू पानी इत्यादि का सेवन करें। चाय में अदरक, इलायची व हर्बल टी का प्रयोग करें व ज्यादा हालत खराब होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
शहर में इन फलों के दाम बढ़े
खाद्य पदार्थ एक महीने पहले अब
नारियल पानी 40 60 रुपये
अनार 120 150 रुपये
नीबू 70 120 रुपये
सेब 100 120 रुपये
केला 50 70 रुपये
कीवी प्रति फल 50 70 रुपये
लौकी 30 50 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed