फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Coal mine will be started again in Chhattisgarh: Mann

छत्तीसगढ़ में कोयले की खदान को फिर से किया जाएगा शुरू : मान

Sun, 15 May 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Coal mine will be started again in Chhattisgarh: Mann
चंडीगढ़। पंजाब में चल रहे बिजली संकट के बीच आप प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में कोयले की खदान को फिर से शुरू किया जाएगा। इससे राज्य को प्रतिवर्ष 70 लाख मीट्रिक टन कोयला मिल सकेगा। इसके साथ ही पंजाब सरकार सौर ऊर्जा को लेकर भी बड़ा काम कर रही है, जल्द ही इसकी शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में शनिवार को आप के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पिछले 108 साल में इस साल गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस कारण इस साल अप्रैल और मई महीने में 40 से 45 प्रतिशत बिजली की मांग बढ़ी गई है, जो कि औसतन 10900 मेगावाट है। पिछले साल इन दोनों महीनों में बिजली की खपत 6500 मेगावाट की थी। कंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और ऊर्जा मंत्री पंजाब में बिजली की मांग पूरी करने लिए दिन रात काम कर रहे हैं और लगातार योजनाएं बना रहे हैं। पंजाब में आने वाले समय में बिजली की कोई कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धान की बिजाई के सीजन में बिजली की खपत हर साल बढ़ जाती है, लेकिन सरकार किसानों को धान की फसल के लिए बिजली की कोई कमी नहीं होने देगी। मुख्यमंत्री इस पूरे मामले को लेकर बेहद गंभीर है और वह खुद नजर बनाए हुए हैं। कंग ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने बठिंडा के 4 और रोपड़ के 2 थर्मल प्लांट बंद करवा कर पंजाब में बिजली पैदा करने के स्रोत खत्म कर दिए जबकि इन प्लांटों से 800 मेगावाट बिजली उत्पन्न होती थी। इसका खामियाजा अब पंजाब की जनता को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुद्रा थर्मल प्लांट जिससे पंजाब समेत पांच राज्यों को बिजली मिलती थी वह भी वर्ष 2018 से बंद पड़ा है। इस थर्मल प्लांट से पंजाब को 475 मेगावाट बिजली मिलती थी जिसे पिछली सरकार ने बंद कर दिया था। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के पछवाड़ा में कोयले की खदान जो पंजाब को 2001 में अलॉट हुई थी उसे भी 2015 से किसी भी सरकार ने चलाने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंग ने कहा कि इस खदान से सालाना 70 लाख मीट्रिक टन कोयला मिलता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खदान को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है। जून के आखिरी हफ्ते तक इस खदान में काम शुरू हो जाएगा। खदान के शुरू होने के उपरांत पंजाब को सस्ता कोयला मिलेगा और सरकार को 500 से 600 करोड़ रुपये की बचत भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed