{"_id":"66623caa307865ca72025a64","slug":"cms-advice-to-the-three-mps-fulfill-their-responsibilities-in-parliament-with-full-honesty-and-dedication-pkl-office-news-c-16-1-pkl1082-439184-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सीएम की तीनों सांसदों को नसीहत - संसद में पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सीएम की तीनों सांसदों को नसीहत - संसद में पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को आम आदमी पार्टी (आप) के तीनों नवनिर्वाचित सांसदों के साथ बैठक की और उन्हें जीत की बधाई दी। इस दौरान सीएम मान ने आप सांसदों से कहा कि अब संसद में पंजाब के लोगों का प्रतिनिधित्व करना उनकी जिम्मेदारी है और उन्हें अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाना चाहिए। संगरूर, होशियारपुर और आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्रों के आप विधायक और चेयरमैन भी बैठक में शामिल हुए। सीएम मान ने सभी मौजूद आप नेताओं से अपील की कि वे लोगों के लिए काम में जुट जाएं। अब चुनाव संपन्न हो चुके हैं। हमें जनता के सेवक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों पर लौटना चाहिए। आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आप के गढ़ संगरूर से बड़ी जीत दर्ज की, जबकि डॉ. राज कुमार चब्बेवाल होशियारपुर से और मलविंदर सिंह कंग आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र का संसद में प्रतिनिधित्व करेंगे।
मान ने कहा कि आप के तीनों सांसद बेहतरीन वक्ता हैं। वे संसद में पंजाब के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। मान ने आप सांसदों को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने की नसीहत देते हुए कहा कि आपको संसद में हमेशा पंजाब के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठानी है। मान ने आप के तीनों सांसदों से पंजाब के विकास के लिए 30 सांसदों के बराबर काम करने को कहा।
बैठक को संबोधित करते हुए गुरमीत सिंह मीत हेयर, मलविंदर सिंह कंग और डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने जीत का श्रेय आप नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को दिया और साथ ही कहा कि यह आप में ही संभव है कि एक वाॅलंटियर आज सांसद हैं। चब्बेवाल ने कहा कि होशियारपुर के हर वाॅलंटियर और नेता की टीम के प्रयास की बदौलत उन्होंने भाजपा को उसके गढ़ में हराया।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में कम सीटें आने की पार्टी करेगी समीक्षा
लोकसभा चुनाव में पंजाब में कम सीटें आने को लेकर भी आप ने समीक्षा की तैयारी कर ली है। शुक्रवार को इस संबंध में पार्टी की तरफ से बैठक रखी गई है, जिसमें संगठन सचिव संदीप पाठक भी हिस्सा लेने के लिए आ सकते हैं। बैठक में उन सभी वजहों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, जिसके कारण पार्टी को इस स्तर पर लोकसभा चुनाव में नुकसान हुआ है। पार्टी इस बार तीन सीटें जीतने में सफल रही है। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले तो यह प्रदर्शन ठीक है, लेकिन विधानसभा चुनाव में जिस तरह का आप का प्रदर्शन रहा था, उसे देखते हुए पार्टी इससे संतुष्ट नहीं है।