फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM Flying Squad raids, records of civil hospital seized

Panchkula News: सीएम फ्लाइंग स्क्वायड का छापा, नागरिक अस्पताल का रिकार्ड कब्जे में लिया

Fri, 28 Jun 2024 05:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
CM Flying Squad raids, records of civil hospital seized
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने वीरवार को नागरिक अस्पताल में छापा मारकर एंबुलेंस कंट्रोल रूम, डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्टाॅफ का रिकार्ड जांच के लिए कब्जे में लिया। छापे की सूचना मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस दाैरान दो कर्मचारी अनुपस्थित भी मिले। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सभी विभागों में जाकर पूरे स्टॉफ की जानकारी ली। टीम ने एंबुलेंस कंट्रोल रूम की गहन छानबीन की। इस दाैरान एंबुलेंस का इस्तेमाल कर चुके मरीजों और तीमारदारों के नंबर भी लिए। टीम ने कालका, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी की एंबुलेंस, पीएचसी, सीएचसी और पॉलीक्लीनिक का डेटा भी लिया।
सीएम फ्लाइंग स्क्वायड के इंचार्ज राजेश कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर प्रवीण आर्य, सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार, जितेंदर, सुशील पाल, एएसआई संजय कुमार ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर रिकार्ड कब्जे में लिया। टीम ने सबसे पहले एंबुलेंस की जानकारी ली। उनको बताया गया कि जिले में 27 एंबुलेंस हैं। इसमें से चार को कंडम घोषित किया गया है। बची 23 एंबुलेंस में से भी चार अन्य एंबुलेंस को कंडम घोषित करने की तैयारी चल रही है। वर्तमान में जिले में 19 एंबुलेंस चालू हालत में हैं। टीम ने सभी गाड़ियों की जांच की। टीम को बताया गया कि ईएमटी के मंजूर पद 55 हैं। इसमें 44 पद भरे गए हैं। 11 पद खाली हैं। इसके साथ ही ड्राइवर के मंजूर पद 70 बताए गए। इसमें 55 पद भरे और 15 खाली होने की जानकारी दी गई। टीम ने एंबुलेंस सुविधा का लाभ लेने वाले मरीजों और तीमारदारों के नंबर भी लिए। जानकारी के अनुसार टीम फीडबैक लेगी कि एंबुलेंस की सुविधा से लोग कितने खुश हैं।
विज्ञापन

टीम ने ओपीडी की भी व्यवस्था देखी
सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की ओपीडी की भी जांच की। टीम आपातकालीन ओपीडी, एमडी मेडिसिन ओपीडी, सीनियर सिटीजन कॉर्नर ओपीडी, यूरोलॉजी ओपीडी, ऑर्थो के साथ ही टीबी, साइकेट्रिस्ट, स्किन सहित पूरे ऑफिस का रिकार्ड खंगाला। इस दौरान ओपीडी में डॉक्टरों के बैठने की व्यवस्था भी देखी गई। टीम ने नर्सिंग ऑफिसर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का रिकॉर्ड भी जब्त किया। इस दौरान टीम ने पूरे अस्पताल का भी दौरा किया। इस दौरान फार्मेसी आफिसर प्रतीक गुप्ता और क्लर्क राजदीप नदारद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन



एंबुलेंस न मिलने की शिकायत पर पहुंची थी टीम
जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम को शिकायतें मिल रही थीं कि सिविल अस्पताल में मरीजों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल रही हैं। 112 नंबर पर कॉल करने के बाद क्रिटिकल मरीजों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल पा रही है। इसमें 20 मिनट तक का समय लग रहा है। इस कारण मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस कंट्रोल रूम में कई बार ईएमटी नहीं होते हैं। ईएमटी और क्लर्क नहीं होेने पर एंबुलेंस ड्राइवर ही कंट्रोल रूम में बैठते हैं। इस शिकायत की जांच के लिए सीएम फ्लाइंग की टीम ने सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में वीरवार को छापा मारा।


सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने अस्पताल की जांच की है। जो भी रिकॉर्ड टीम ने मांगे उन्हें उपलब्ध कराया गया है। टीम ने एंबुलेंस, ड्राइवरों, एनएचएम सहित अन्य सभी सीएचसी और पीएचसी का डेटा भी मांगा। उसे टीम को उपलब्ध करा दिया गया। - डॉ. उमेश मोदी, पीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed