फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM announces Rs 829 crore to be spent on Panchkula's development

Panchkula News: सीएम ने की घोषणा- पंचकूला के विकास पर खर्च होंगे 829 करोड़

Sat, 19 Sep 2026 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
CM announces Rs 829 crore to be spent on Panchkula's development
45 साल पुरानी ड्रेनेज व्यवस्था होगी आधुनिक
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2026-27 में पूंजीगत कार्यों पर खर्च होंगे 812.60 करोड़ रुपये
सेक्टर-7सी और सेक्टर-5सी में 10 और 6 एमएलडी क्षमता के नए एसटीपी प्रस्तावित
सेक्टर-32 में निशानेबाजी खेल परिसर 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए वित्त वर्ष 2026-27 में 829.23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण के माध्यम से होने वाले इन कार्यों में 812.60 करोड़ रुपये पूंजीगत कार्यों पर खर्च होंगे। शहर की 45 साल पुरानी जल निकासी व्यवस्था को भी आधुनिक तकनीक से मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बजट में बुनियादी ढांचा विकास के लिए 449.23 करोड़, संचालन एवं रखरखाव के लिए 270.59 करोड़ और शहरी पर्यावरण से जुड़े कार्यों के लिए 41.83 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


45 साल पुरानी ड्रेनेज व्यवस्था होगी मजबूत

शहर में जलभराव के स्थायी समाधान के लिए पुरानी जल निकासी व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से सुदृढ़ किया जा रहा है। गीता चौक से टाउन पार्क तक 5.50 करोड़ रुपये की लागत से 900 एमएम व्यास वाले बरसाती नाले का पुनर्वास मशीन वाउंड स्पाइरल लाइनिंग तकनीक से पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब टाउन पार्क से सिंह नाला तक 38.87 करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज सुदृढ़ीकरण का काम शुरू किया गया है।

दो नए एसटीपी भी प्रस्तावित

जल संरक्षण और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सेक्टर-7सी में 10 एमएलडी और सेक्टर-5सी में 6 एमएलडी क्षमता के दो नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रस्तावित हैं। इनके लिए क्रमश: 24.60 करोड़ और 28.49 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है। इनसे उपचारित पानी का इस्तेमाल पार्कों और हरित पट्टियों में किया जाएगा।

शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए 14 राउंडअबाउट का सौंदर्यीकरण किया गया है। प्रमुख सड़कों पर मौसमी पौधे और पुष्प क्यारियां भी विकसित की गई हैं। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए 208 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव भी आगे बढ़ाया गया है।

निशानेबाजी खेल परिसर 24 महीने में होगा तैयार

सेक्टर-32 में विश्वस्तरीय निशानेबाजी खेल परिसर का निर्माण 109.80 करोड़ रुपये की लागत से करवाया जा रहा है। इसका काम 16 जून से शुरू हो चुका है और इसे 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।


पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के विकास के लिए तय 829.23 करोड़ रुपये में 812.60 करोड़ रुपये पूंजीगत कार्यों पर खर्च होंगे। वहीं बुनियादी ढांचा विकास पर 449.23 करोड़, संचालन एवं रखरखाव पर 270.59 करोड़ और शहरी पर्यावरण सुधार पर 41.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed