फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cloud 9 Hospital and female doctor accused of medical negligence, police investigating

Panchkula News: क्लाउड-9 अस्पताल और महिला डॉक्टर पर मेडिकल लापरवाही का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 21 Feb 2026 01:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Cloud 9 Hospital and female doctor accused of medical negligence, police investigating
पंचकूला। एमडीसी सेक्टर-5 स्थित क्लाउड-9 अस्पताल की एक महिला डॉक्टर के खिलाफ सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान मेडिकल लापरवाही के मामले में एमडीसी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-21 निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि उसकी बेटी को 16 नवंबर 2025 को सिजेरियन डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन डॉ. शिल्वा और उनकी टीम की देखरेख में हुआ। आरोप है कि सर्जरी के दौरान मशीन का गलत इस्तेमाल किया गया, जिससे मरीज के बाएं पैर के निचले हिस्से पर गंभीर जलने का घाव हो गया। परिजनों का कहना है कि यह डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही का परिणाम है। एमडीसी थाना एसएचओ मनीष कुमार ने बताया कि अस्पताल से रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा, इस मामले की जांच सीएमओ कार्यालय द्वारा की जा चुकी है। अस्पताल टीम ने 2 फरवरी 2026 तक मरीज को आवश्यक सभी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराईं, जिनमें प्लास्टिक सर्जरी से संबंधित उचित उपचार भी शामिल है और वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर है। लगाए गए आरोप भ्रामक और निराधार हैं, जो एक विश्वसनीय स्वास्थ्य संस्थान की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास प्रतीत होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed