फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cleanliness campaign launched in papers, CM Flying confiscated records, still situation has not improved

Panchkula News: कागजों में चलाया सफाई अभियान, सीएम फ्लाइंग ने जब्त किया रिकॉर्ड, फिर भी नहीं सुधरे हालात

Mon, 11 Dec 2023 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign launched in papers, CM Flying confiscated records, still situation has not improved
अमर उजाला टीम की रियलिटी चेक में जगह-जगह मिले कूड़े के ढेर, निगम कर रहा सफाई के दावे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम ने 1 से 8 दिसंबर तक शहर में पड़ी गंदगी को साफ करने का अभियान छेड़ा था, बावजूद इसके सफाई व्यवस्था चौपट है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। नगर निगम अभियान के तहत सेक्टरों की सफाई के दावे कर रहा है, लेकिन हकीकत इससे अलग है। शहर में सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम की तरफ से 12 करोड़ रुपये खर्चे जा रहे हैं। इसके बाद भी सेक्टरों में रोड साइड कूड़े का उठान नहीं किया गया है। बदबू के कारण लोग परेशान हैं। रविवार को अमर उजाला की टीम ने रियलिटी चेक किया तो हालात बहुत भी खराब मिले। शहर के सभी सेक्टरों से कूड़ा पूरी तरह से नहीं उठाया गया था। सीएम फ्लाइंग की टीम ने भी सेक्टर-14 नगर निगम कार्यालय में छापा मारकर सफाई कर्मचारियों का रिकार्ड जब्त किया है।

इन सेक्टरों में लगे कूड़े के ढेर
सेक्टर-6 और 20 के जीएच-88, 105, कुंडी गांव, श्मशान घाट के पास कूड़े का ढेर लगा है। यहां तो कई दिनों से कूड़ा बिखरा पड़ा। सेक्टर-20 निवासी योगेंद्र क्वात्रा ने बताया कि यहां कई दिनों से कूड़ा फैला है। अगर स्वच्छता अभियान धरातल पर चलाया गया होता, तो सेक्टर के अंदर इतनी गंदगी के ढेर न लगते। यही हाल औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 का है। शहर के सेक्टर-8, 9, 10, 11, 14, 21, 12, 12ए 15, 16 को पूरी तरह से साफ करने के दावे किए गए थे। रविवार 10 दिसंबर को अमर उजाला टीम ने मुआयना किया तो जमीनी हकीकत कुछ और थी। सेक्टर-14 मार्केट, मुख्य मार्ग, महेशपुर, सेक्टर-21, सेक्टर-12ए ट्रैफिक पार्क और रैली पिंड में भी कूड़े का ढेर लगा मिला।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में सुबह, दोपहर और शाम कूड़े का ढेर लगा रहता है। खासकर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 के बस स्टॉप के पास कूड़े का ढेर लगा रहता है। - कमलेश लोहाट, सेक्टर-19 पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टरों के मार्केट और डिवाइडिंग रोड्स पर कूड़े का जगह-जगह ढेर लगा रहता है। ऐसे सफाई अभियान का क्या फायदा। - एसके नैय्यर, प्रधान सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन पंचकूला।

शहर के सभी सेक्टरों से डोर टू डोर कूड़ा उठाया जा रहा है। अगर कहीं दिक्कत है तो लोग नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। महज दो घंटे के अंदर कूड़ा उठेगा। - अविनाश सिंगला, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed