{"_id":"60735c018ebc3e8d0334636e","slug":"china-s-overseas-industrial-units-will-be-set-up-in-punjab-bureau-news-pkl410060796","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग पर फोकस : पंजाब में स्थापित होंगी चीन से आने वाली कंपनियां, सरकार बनाएगी चार बड़े औद्योगिक पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग पर फोकस : पंजाब में स्थापित होंगी चीन से आने वाली कंपनियां, सरकार बनाएगी चार बड़े औद्योगिक पार्क
Mon, 12 Apr 2021 12:35 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:35 PM IST
सार
- मत्तेवाला, बठिंडा और राजपुरा में बनेंगे बड़े औद्योगिक पार्क
- सरकार का दावा- 78000 करोड़ रुपये का हो चुका निवेश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में उद्योग जगत के लिए अच्छी खबर है। राज्य में चीन से आने वाली औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी। उद्योग विभाग भी इसकी तैयारियों में जुट गया है। इकाइयों को राज्य में जमीन की परेशान न हो इसके लिए तीन पार्क बनाए जा रहे हैं। बठिंडा में एक फार्मास्युटिकल पार्क की मंजूरी के लिए राज्य सरकार की ओर से केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
पंजाब के उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने दावा किया है कि राज्य में अब तक 78000 करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही घटनाओं के मद्देनजर चीन से औद्योगिक इकाइयां प्रवास करके भारत की तरफ आ रही हैं।
विज्ञापन
पंजाब इन इकाइयों को राज्य में ला सके इसको लेकर विभाग तैयारी कर रहा है। राज्य सरकार चीन से आ रही औद्योगिक इकाइयों की जमीन की जरूरतें पूरी करने के लिए चार बड़े औद्योगिक पार्क बना रही है। इसमें मत्तेवाला, बठिंडा और राजपुरा के औद्योगिक पार्क शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बठिंडा में फार्मास्युटिकल पार्क बनाने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। संभावना है केंद्र जल्द ही इसकी मंजूरी दे देगा।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार छोटे उद्योगों की मजबूती के लिए भी विशेष तौर पर काम कर रही है। नए उद्योगों की स्थापना के लिए मांगी मंजूरियां ऑनलाइन जारी की जा रही हैं।
पंजाब का उद्योग विभाग स्थानीय कच्चे माल की खपत का अधिक से अधिक प्रयोग करने की कार्ययोजना बना रहा है। इसके साथ ही औद्योगिक फोकल प्वाइंट के विकास करने पर भी काम कर रहा है। उद्योग विभाग की ओर से इस ओर विकास कार्य की रिपोर्ट बनाने को कहा है।